Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: रक्षाबंधन पर  “एम.सी.बी. प्रेस क्लब” एवं छतीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का तोहफा, रक्षा सूत्र बांधने आने-जाने वालों बहनों को के लिए निःशुल्क ऑटो-टैक्सी का सफर

Admin Mon, Aug 19, 2024

मनेन्द्रगढ़। एम.सी.बी. प्रेस क्लब एवं छतीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के द्वारा मनेन्द्रगढ़ में रक्षाबंधन के अवसर पर महिला यात्रियों को फ्री ऑटो-टैक्सी सेवा देने की व्यवस्था की है. रक्षाबंधन के त्यौहार पर महिलाओं को अपने भाई के घर आने जाने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े. इसे देखते हुवे रक्षाबंधन के त्यौहार के मौके पर पिछले साल ही की तरह इस बार भी मनेन्द्रगढ़ के बस स्टैंड में महिलों के लिए रक्षा बंधन त्यौहार पर यह व्यवस्था की है। इस अवसर पर एम.सी.बी. प्रेस क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि क्लब के द्वारा पिछले वर्ष भी बहनों के लिये निःशुल्क वाहन की व्यवस्था की थी. इस अभियान में प्रमुख रूप से क्लब के सदस्य सुरेश मिनोचा के साथ सभी सदस्यों का योगदान रहता है. महिला यात्रियों को फ्री ऑटो-टैक्सी सेवा देने का मकसद यह रहता है कि भाई-बहन के अटूट प्यार के इस रक्षाबंधन के त्यौहार पर महिलाओं को अपने भाई के घर आने जाने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, साथ ही बहने त्यौहार मनाने के बाद सुरक्षित अपने घरों तक पहुंच सके. इस दौरान क्लब के सदस्यों ने मिठाई वितरण भी किया। इस अवसर पर MCB प्रेस क्लब अध्यक्ष रंजीत सिंह, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जिलाध्यक्ष सुरेश मिनोचा, मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रवीण निशी, सतीश गुप्ता, सिकंदर खान, विनोद तिवारी, राजेश सिन्हा, सराफत अली, सुजीत शाह, राहुल द्विवेदी, किशन देव शाह, अशोक श्रीवास्तव, गोपाल रैकवार, ईशय दास सहित पत्रकार साथी रहें मौजूद

विज्ञापन

जरूरी खबरें