Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के आवाहन पर नगर पंचायत झगडाखांड के कर्मचारियों ने चरण बद्ध अंदोलन करने के लिए कलेक्टर एमसीबी को दिया ज्ञापन

Admin Tue, Jul 16, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।जिला एमसीबी मनेंद्रगढ़ नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के आवाहन पर नगर पंचायत झगडाखांड के कर्मचारियों ने चरण बद्ध अंदोलन करने के लिए कलेक्टर एमसीबी को दिया ज्ञापन छग के नगरीय निकायों में हमेशा की तरह ही वेतन समस्या बना हुआ है। वर्तमान की स्थिति में 1 से 4 माह का वेतन नगरीय निकायों में मुगतान हेतु लंबित है । प्रति माह लंबित वेतन भुगतान सुनिश्चित हो इस पर न ही शासन द्वारा कोई सार्थक प्रायस किया जा रहा है, न ही नगरीय निकायों द्वारा । प्रतिमाह वेतन भुगतान नहीं होने के कारण निकार्यों के नियमित एवं प्लसेमेंट कर्मचारी आर्थिक तंगी, परेशानियों से जूझ रहे है।  नगरीय निकाय महासंघ की बैठक दिनांक 06 जुलाई 24 में लिये गये निर्णयानुसार चरणबद्ध एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है ताकि - कर्मचारियों के वेतन समस्या को शासन स्तर पर ध्यान आर्कषण कराया जा सके। उक्त तारतम्य में नपं झगड़ाखांड के अधिकारी और कर्मचारियों ने  कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है । विदित हो कि - दिनांक 18 एवं 19 जुलाई 24 को सम्पूर्ण छग के नगरीय निकायों के कर्मचारियों द्वारा दो दिवस काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरिके से विरोध प्रदर्शन करेगें। सम्पूर्ण छग के नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारी दिनांक 22 जुलाई 24 को एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल शांतिपूर्ण तरीके से करेगें । दिनांक 29 जुलाई 24 को समस्त जिला में अनुमति प्राप्त होने पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शांति पूर्ण तरीके से करेगें जिसमें जिलास्तरीय अंदोलन में जिले से लगभग 500अधिकारी/कर्मचारी हड़ताल में शामिल होगें। उक्त हड़ताल अवधि में निकायों में सभी मूलभूत सुविधा चालू रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें