Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

योग समिति ने किया देश प्रेम गीत का गायन कार्यक्रम

: कलेक्टर के संज्ञान पर धरमसाय को मिला तत्काल मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

Admin Tue, Jul 16, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। धरमसाय यादव पिता रूदमन यादव ग्राम पंचायत व तहसील नागपुर का निवासी है।  धरमसाय यादव शत्.प्रतिशत दिव्यांग होने के कारण चलने फिरने तथा एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए जनदर्शन में आवेदन किया, जिस पर कलेक्टर डी.राहुल वेंकट ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करते हुये दिव्यांग धरमसाय को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने निर्देशित किया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक रमेश सिंहा ने कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेंद्रगढ़ के सामने समाज कल्याण विभाग कार्यालय में धरमसाय को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया। धरम साय तथा उनके सहयोगियों ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने पर छ.ग. शासन, जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग का प्रसन्नता व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि आवेदन पर तत्काल कार्रवाई की गई। ट्राई साइकिल प्राप्त होने पर अब आने जाने में सुविधा प्राप्त होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें