Advertisment

16th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

योग समिति ने किया देश प्रेम गीत का गायन कार्यक्रम

: कलेक्टर के निर्देश परअमृतधारा जलप्रपात पहुचे एसडीएम सुरक्षा सम्बन्धी निर्देशों के पालन नहीं करने वालें पर्यटको पर होंगी चालानी कार्यवाही

Admin Sun, Aug 4, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  जिले में आगामी कुछ दिनों से हों रही लगातार बारिश के मद्देनज़र कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर एसडीएम मनेन्द्रगढ़ लिंगराज सिदार व तहसीलदार नें अमृतधारा जल प्रपात का जायजा लिया। अमृतधारा जलप्रपात में बढ़ते पर्यटकों के सुरक्षा के लिहाज से  वर्तमान जल स्तर एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एसडीएम मनेन्द्रगढ़ नें कहा कि अमृतधारा जलप्रपात में जल स्तर अधिक होने एवं  जल प्रवाह कि गति तेज होने कि सम्भावना कों देखते हुए जलप्रपात के नजदीक नहीं जाने की अपील की हैं। इस दौरान उन्होंने पर्यटको के सुरक्षा हेतु उपस्थित पुलिस के जवानों को दो लेवल रस्सी से चिन्हांकन कर प्रथम लेवल में  ही पर्यटको के प्रवेश प्रतिबंधित करने के निर्देश दिये। एसडीएम श्री सिदार ने कहा कि कलेक्टर के निर्देशानुसार सुरक्षा मानको का पालन नहीं करने वालें पर्यटको पर चालानी कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें