Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

विश्व मलेरिया दिवस पर : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मितानिन कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई

Praveen Nishee Sat, May 16, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशानुसार विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मितानिन कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डॉ. एस.एस. सिंह (खंड चिकित्सा अधिकारी) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर “राष्ट्रीय डेंगू दिवस” के तहत लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि “डेंगू से बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है।” लोगों से अपने घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने, साफ-सफाई बनाए रखने, पानी के बर्तनों को ढककर रखने तथा बुखार होने पर तत्काल जांच कराने की अपील की गई।

रैली के दौरान “जांच करें, सफाई रखें और ढककर रखें — डेंगू को मिलकर रोकें” जैसे नारों के साथ जागरूकता संदेश शहरभर में पहुंचाया गया।

कार्यक्रम में शिशिर जायसवाल (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), डॉ. वाशिक असदक (जिला क्षय अधिकारी), डॉ. नम्रता चक्रवर्ती (जिला मलेरिया अधिकारी), डॉ. अतीक सोनी (RBSK नोडल अधिकारी), कार्यवाहक जिला मलेरिया सलाहकार संजीत सिंह, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक मो. सुलेमान खान एवं प्रमेन्द्र कुमार सिंह (BETO) सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें