सिटी कोतवाली एवम साइबर सेल मनेन्द्रगढ़ द्वारा : म्यूल अकाउंट प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार
Praveen Nishee Wed, Aug 20, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। म्यूल अकाउंट प्रकरण में आरोपी दीपक चावड़ा आ. स्व. रविन्द्र चावड़ा उम्र 27 वर्ष निवासी बदन सिंह मोहल्ला वार्ड नंबर 15 थाना मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी (छ.ग.) गिरफ्तार किया गया है। सिटी कोतवाली एवम साइबर सेल मनेन्द्रगढ़ द्वारा म्यूल अकाउंट से संबंधित मामले की गहन जांच के दौरान महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जांच में संलिप्त पाए गए आरोपी दीपक चावड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर द्वारा अपने बैंक खाते का दुरुपयोग कराकर साइबर अपराधियों को आर्थिक लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराई। आरोपी के खाते का उपयोग अवैध धनराशि ट्रांजैक्शन के लिए किया जा रहा था जिससे कई लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा। विशेष रूप से आरोपी के बैंक खाते के विरुद्ध देश के अन्य शहरों में भी ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud) के संबंध में शिकायतें दर्ज हैं जिसकी जानकारी संबंधित राज्यों की पुलिस से प्राप्त की जा रही है। साइबर सेल की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से आरोपी को पकड़ा गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
"पुलिस अधीक्षक चन्दमोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते का उपयोग किसी अज्ञात व्यक्ति को न करने दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना एवम साइबर सेल में दें।"
थाना प्रभारी सुनील तिवारी, सउनि अभिषेक पाण्डेय प्र.आर. प्रिस राय साइबर सेल से प्र.आर. पुष्कल सिन्हा, आर. जितेन्द्र ठाकुर, भूपेंद्र यादव, राकेश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा
विज्ञापन