Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: पीएम विश्वकर्मा योजना का एक दिवसीय सेमीनार सह जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,हितग्राहियों को आधुनिक औजार, टूलकिट, संपार्श्विक मुक्त ऋण प्रदान करने की दी गई जानकारियां

Admin Fri, Feb 9, 2024

मनेंद्रगढ़/09 फरवरी 2024/  प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय सेमीनार सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विगत दिवस शासकीय लाहिडी स्नातकोत्तर महाविद्यायल, चिरमिरी में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यान विभाग कार्यालय द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की सहायता से किया गया। कार्यक्रम को संधोधित करते हुये  दामोदर बेहरा नोडल अधिकारी, पी.एम विश्वकर्मा योजना, सहायक निर्देशक एमएसएमई रायपुर एवं  उमेश प्रानाद सहायक निदेशक एमएसएमई-विकास कार्यालय, रायपुर द्वारा भारत सरकार व्यारा परंपरागत कारीगरों एवं शिल्पकारों की विश्वकर्मा के रूप में पहचान कर उनका कौशल उन्नयत करने, उनकी योग्यता, समता एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु आधुनिक औजार, टूककिट प्रदान करने, संपाश्विक मुक्त ऋण (Collateral Free Loan) प्रदान करने, उन्नति के लिए विभिन्न बाजारों से जोड़ने हेतु ग्राम पंचायत सरपंचों एवं हितग्राहियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी गई। लगभग 125 हितग्राहियों ने कार्यशाला में भाग लिया।

जागरूकता कार्यक्रम में  मितवा पडा, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एमसीबी,  संजीव पाटिल अग्रणी बैंक प्रबंधक, श्री पाण्डेय, प्राचार्य लाहिडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिरमिरी, प्रोफेसर जयसिंह लाहिडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्रीमती प्रिया मिश्रा, मतस्य इंस्पेक्टर अधिकारी कर्मचारी सहित सैकड़ों हितग्राही उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें