Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: जिले के कोल्ड चेन हैंडर्ल्स को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

Admin Wed, Jan 31, 2024

मनेंद्रगढ़/एमसीबी/ 31 जनवरी 2024/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार आज ब्लॉक प्रोगाम मैनेजमेंट यूनिट (बीपीएमयू) कक्ष के मिटिंग हॉल मनेन्द्रगढ़ में ई-विन का रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। ई-विन एप क्या है, इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (ई-विन) एक स्मार्टफोन और क्लाउड टेक्नोलॉजी-आधारित ऐप है जो देश भर में वैक्सीन स्टॉक और तापमान की जानकारी को डिजिटल बनाता है। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक पहल, ई-विन को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के समर्थन से विकसित और कार्यान्वित किया गया है। अद्वितीय नवाचार टीके की आपूर्ति को मजबूत करने और हर समय, हर मां और बच्चे के लिए समय पर टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी, लोगों और प्रक्रियाओं को एक साथ जोड़ना है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वैक्सीन के कोल्ड चौन पॉइंट के रखरखाव, तापमान और ऑनलाइन निगरानी को मजबूत करना था। सीएमएचओ डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया यूएनडीपी के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली वैक्सीन सबंधी सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में समस्त विकासखंड से आये कोल्ड चेन हैंडलर्स को वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक की ऑनलाइन एंट्री ई-विन के नये एडवांस एडिशन में किए जाने की प्रक्रिया बताई गई। जिसमें उनके द्वारा वैक्सीन के रखरखाव, तापमान निगरानी, वैक्सीन स्टॉक, वैक्सीन वेस्टेज रोकने और वैक्सीन रूम या कोल्ड चेन के तापमान सहित वैक्सीन की उपलब्ध मात्रा की 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही वैक्सीन एंट्री की ऑनलाइन व्यवस्था की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।

प्रशिक्षण में जिला एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार तिवारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एस. सिंह, सम्भागीय प्रोजेक्ट ऑफिसर अंकित वर्मा, डीपीएम सुलेमान खान, वीसीसीएम सुमित सक्सेना, प्रभारी वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर संतोष र्पाेते एवं समस्त कोल्ड चेन हैंडलर्स, लिंक पर्सन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें