Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

वन नेशन, वन इलेक्शन कार्यक्रम संपन्न : वन नेशन वन इलेक्शन देश के विकास में निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका – श्याम बिहारी जायसवाल

Praveen Nishee Tue, May 13, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के सुरभि पार्क में "वन नेशन, वन इलेक्शन" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले, नगर निगम चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि "वन नेशन, वन इलेक्शन" व्यवस्था देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी। बार-बार चुनावों में शिक्षकों, पुलिसकर्मियों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है जिससे बच्चों की शिक्षा, कानून व्यवस्था और नागरिक सेवाएं प्रभावित होती हैं। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि जनता के टैक्स का पैसा भी संरक्षित रहेगा, जिसे देश के आधारभूत ढांचे के विकास में लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि चुनावी खर्चों में कटौती से कई आवश्यक वस्तुएं सस्ती होंगी और इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने भी इस विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह पहल लोकतंत्र को मजबूत करने और संसाधनों के सदुपयोग की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि इससे शासन में स्थायित्व आएगा और विकास की गति तेज होगी।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व अध्यक्ष अनिल केसरवानी, सुरेश कुमार सोनी, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन संचेती, प्रदेश मंत्री संजीव ताम्रकार, अधिवक्ता गणेश अग्रवाल, कैलाश गोयल, आशीष सिंह, संजय सिंह सेंगर, जय चंद बोथरा, रमाकांत पढ़ियार, लक्ष्मी चंद केसरी सहित अनेक वक्ताओं ने विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

संगोष्ठी का संचालन जिले के प्रखर वक्ता रामचरित द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी वर्ग उपस्थित रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें