Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: राज सिंहासन पर हो काबिज, बेशक ऊंचा कद भी है लेकिन बिरजू ,धनिया ,कजरी सबकी याद सुहानी रखना।

Admin Tue, Jan 23, 2024

एक यह "रीना" एक वह" रीना"
छत्तीसगढ़ की सीईओ रीना बाबा साहब कंगाले को बस्तर जैसे धुर नक्सल , संवेदनशील क्षेत्रों में सफलतापूर्वक चुनाव कराने एवं  नक्सलाइट बेल्ट में एडवांस रणनीति बनाकर निर्विवाद चुनाव के लिए "बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट "अवार्ड दिया गया है ।
राज्य की 90 विधानसभा सीटों में  से 50 सीटों में महिलाओं की संख्या अधिक थी ।महिलाओं को वोट के लिए प्रेरित करने में मैडम ने बखूबी काम किया।, बस्तर जैसे क्षेत्र में 126 मतदान केंद्र बनाए गए थे वहां के निवासियों ने आजादी के बाद पहली बार अपने गांव में वोटिंग किया। इनके कार्यकाल में बस्तर क्षेत्र के मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई ।महिलाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन कर उनको वोट के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में 50 में उनके मतदान का प्रतिशत  भी अच्छा रहा ।एक है कोयले घोटाले में लिफ्ट निलंबित आईएएस अफसर रीना , जिन्होंने अकूत संपत्ति तो अर्जित कर ली पर वे जेल चली गई ।नाम एक,पर एक ने गौरव बढ़ाया  तो दूसरे ने अपने  ही साख पर बट्टा लगाया।
अनुकरणीय कार्य कलेक्टर साहब का
पड़ोसी जिला कोरिया बैकुंठपुर के कलेक्टर ने एक अच्छी शुरुआत की है, जिला प्रशासन  ने एक नवाचार प्रारंभ किया है, जिसके अंतर्गत कोरिया जिले में अध्यापन की उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए "टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड" यानी हर माह सबसे शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। यह बहुत अच्छी शुरुआत है  परंतु कलेक्टर साहब को आकस्मिक रूप से विद्यालय का निरीक्षण भी करना चाहिए और लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को समझाइश  दे और इसके पश्चात भी वही शिक्षक अपनी जिम्मेदारी से अलग नजर आए तो उसे पनिशमेंट भी दिया जाए ।विनय लंगेह कलेक्टर कोरिया का यह कहना सही है कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते।
पुलिस वालों के लिए अवकाश
छत्तीसगढ़ शासन, निरंतर  अच्छा और व्यावहारिक निर्णय ले रही हैं ।अभी हाल ही में लिए गए निर्णय के अनुसार पुलिस वालों को सप्ताह में एक दिन का अनिवार्य अवकाश दिया जाएगा। साथ में यह भी एक अच्छा निर्णय हुआ है की जेल में बंद कैदी अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने रिश्तेदारों से बात कर सकेंगे ।इससे कैदियों की कुंठा कम होगी एवं रिश्तेदारों से बात करके उनके सगे संबंधियों रिश्तेदारों को भी खुशी होगी ।सुकून मिलेगा।
रामायणी सांसद
कांकेर के सांसद मोहन मंडावी ने 51हजार रामचरितमानस ग्रंथ का वितरण करने का एक रिकॉर्ड बनाया है। जो गोल्डन बुक ऑफ द रिकॉर्ड में दर्ज है इसकी पुष्टि करने के लिए दिल्ली की टीम भी आई। सांसद मोहन मांडवी जब सांसद नहीं थे तब  भी वे रामचरितमानस के प्रति बहुत श्रद्धा का भाव रखते थे। वे 2002 से गांव के रामायण मंचों पर जाकर रामायण की प्रस्तुति देते  आ रहे हैं ,और लोगों को रामचरितमानस का वितरण कर रहे हैं।अब तो  सांसद मोहन मांडवी को लोग "रामायणी सांसद "कहने लगे है। राम जी के आदर्शों को वह घर-घर पहुंचाना चाहते हैं राजनीति में ऐसे व्यक्ति काफी विरले ही होते हैं ।" आज उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड "में दर्ज है ।  सांसद मोहन मांडवी धर्म, संस्कार ,संस्कृति एवं हमारी पुरातन पहचान को पुख्ता करने के लिए रामचरितमानस वितरित करके कर रहे हैं। प्रभु इनको ऐसा फल भी दे रहा है ।सनातन धर्म के पक्ष में उनके इस कार्य का स्तुति की जानी चाहिए!
शाबाश !सरकार!
विष्णु देव साय मंत्रिमंडल बेहद परिश्रम से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री का यह कहना कि एक माह में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए, इतने तो कांग्रेस ने 5 साल में नहीं बनाये थे। बिल्कुल सही बात है, भाजपा ने जो संकल्प पत्र में दावा किया था उसे चुन चुन कर पूरा कर रही हैं। घोषणा पत्र के अनुसार वादे पूरे नहीं होने पर विपक्षी दल राशन पानी लेकर धावा  बोल सकता है । समाचार पत्रों ने बताया कि -प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में लगभग 1600 करोड़ रुपए की ज्यादा राशि भी आवंटित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने पीएससी घोटाला के जांच के लिए कहा था, उस पर भी तेजी से कार्रवाई हो रही है ।
आने वाले समय में सीबीआई जांच करके जब  बीजेपी सरकार अपनी वास्तविक रिपोर्ट देगी तब छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ जाएगा।
 सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदारी भी करने की घोषणा की गई थी। यह प्रसन्नता की बात है कि यह राशि किसानों को एक मुफ्त दी जाएगी ।
  • "महतारी वंदन योजना"
एक अहम घोषणा थी, जो महिलाओं को बहुत प्रभावित किया और भारी जीत विधानसभा में बीजेपी को दिलाया।  वह था-" महतारी वंदन योजना "अब बीजेपी सरकार को महतारी वंदन योजना के तहत मापदंड बनाकर महिलाओं को₹1000 महीने की पूर्व घोषणा के अनुसार भुगतान करना सुनिश्चित कर देना चाहिए ।यह अभी तक तय नहीं है कि प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत लाभ मिलेगा या छत्तीसगढ़ सरकार कोई मापदंड तय करेगी यह आने वाले समय में पता चलेगा।
*
पूरा छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल प्रदेश से नक्सलियों को खदेड़ने के लिए  कमर कस चुका है ।अबूझमाड़ में नक्सलियों को चारों तरफ से  घेरने  की कार्यवाही तेज कर दी गई है ।प्रदेश के दंतेवाड़ा ,जगदलपुर ,गोंडा गांव और नारायणपुर ज़िलों में  सुरक्षा बलों के कैंप तेजी से खोले जा रहे हैं। जहां  नक्सलियों  की गतिविधियां  जारी  रहती है ।ज्यादातर अबूझमाड़ से ही नक्सली संगठन अपनी रणनीति की तैयारी करते हैं। इन नक्सलाइट बेल्ट में,कई कमांडो तथा 500 विशेष पुलिस अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं ,जो आने वाले समय में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू करेंगे ।नक्सलवाद की समस्या को समाप्त करने के लिए अब नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान को विस्तार दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के दौरे पर भी अपने इस मंशा को जाहिर किया है इस समय पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान से नक्सलियों की हवा निकल रही है, यदि नक्सलवाद की समस्या का समाधान करने के लिए शासन गंभीर है तो उनको ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल टावरों की भी संख्या बढ़ानी चाहिए जिससे नेटवर्क सही रहे और नक्सली इलाकों में यदि नेटवर्क मजबूत होगा तो इंटेलिजेंस भी मजबूत होगी। वहां के सड़कों को गांव-गांव तक जोड़ना भी जरूरी है। अगले तीन वर्षों में नक्सलियों करने का रोड मैप तैयार करने का लक्ष्य भी गया है। यह लक्ष्य कठिन अवश्य  है लेकिन संभव है।अब  अमित शाह केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री इंटरेस्ट ले रहे हैं अब शायद यह काम सहज एवं आसान हो जाए। नक्सलियों के जमे हुए पैर को उखाड़ने एवं नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास में  कुछ वक्त अवश्य लग सकता है । इन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ शासन को एक विशेष रणनीति बनाकर सुरक्षा सैनिकों की भारी मात्रा में वृद्धि करके ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
कई आश्रम, एवं हॉस्टल बदहाल है!
एमसीबी जिले के पूर्व कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा अब आदिम जाति और अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त सचिव है। दुग्गा जी  ने आश्रम एवं छात्रावासों को दुरुस्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया है ।
यह सही है कि आश्रम और छात्रावासो में भारी अव्यवस्था देखने को मिलती है। छत्तीसगढ़ के आश्रमों  में अबोध नाबालिक छात्राओं के साथ वर्षों से अनैतिक कार्य के समाचार भी मिलते रहे हैं।
प्रदेश के छात्रावास ,आश्रमों में पदस्थ प्राचार्य शिक्षकों और आश्रम अधीक्षकों से संबंधित शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय में ही जानकारी मंगा कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं।
 आश्रम और छात्रावासों की भोजन की गुणवत्ता ,बच्चों के सोने के बिस्तर, चादर, छात्रवृत्ति ,पाठ्य पुस्तक आदि पर भौतिक रूप से निरीक्षण नहीं हो पाता। जरूरत है कि जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तमाम आश्रमों एवं छात्रावासों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें ,एवं बच्चों के भोजन एवं अन्य व्यवस्था पर होने वाले खर्च को कहीं फर्जी रूप से अपने अकाउंट में ट्रांसफर तो नहीं किया  जा रहा हैं, इसकी जांच भी हो।
 फरियादी को भी सम्मान
एमसीबी जिले के कलेक्टर डी राहुल वेंकट काफी सहज एवं सरल जिलाधीश है। "जन -दर्शन" का उन्होंने नया पैटर्न विकसित किया  है,जो लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है ।अब फरियादी बाकायदा उनके चैंबर के सामने कुर्सी पर बैठते हैं और अपनी बारी आने पर फरियाद करते हैं ।वे कलेक्टर और अधिकारी जो आम जनता को भेड़ बकरी समझते हैं और हेय दृष्टि से देखते हैं, उन्हें युवा  ह्रदय सरल मनेद्रगढ़ कलेक्टर डी राहुल वेंकट की कार्यशैली से कुछ सीख लेनी चाहिए।
गोठानों का क्या होगा?
जिले के गोठान इन दोनों सूने पड़े हैं । पूर्ववर्ती सरकार   गई  तो सब थम सा गया है  ।  पहले शहरी गोठानों में गोबर से संबंधित कई सामग्री बनाई जाती थी लेकिन इन दिनों  कई गोठानों में ताला बंद है ।इसके साथ ही यूटिलिटी सेंटर केवल नाम का रह गया है ।मशीन धीरे-धीरे कबाड़ हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के गोठानों में भी महिला स्व सहायता समूह कोई कार्य नहीं कर रही है ।बैकुंठपुर, चिरमिरी ,मनेद्रगढ़ सहित अधिकांश गोठानों में सन्नाटा पसरा हुआ  है ।धीरे-धीरे गोठानों में रखे गए मशीन एवं अन्य उपकरणों की चोरी हो रही है ।सत्ता बदलने के साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के गोठानों पर विभाग के अफसर पूरी तरीके से उदासीन हो चुके हैं।
पूछते हैं सब सवाल(??)
* अवैध तरीके से इनकम टैक्स रिफंड लेने  की जांच करने आए आयकर विभाग रायपुर की विजिलेंस टीम को एमसीबी जिले में  क्या मिला??इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाली मनेद्रगढ़ के किस आयकर सलाहकार के ठिकाने पर   टीम ने जांच शुरू की?
* क्या राहुल गांधी की मंशा के अनुसार कांग्रेस पार्टी  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और भव्य मंदिर, के निमंत्रण को ठुकराकर पार्टी ने अपने ही पैरों पर मार ली है कुल्हाड़ी? कुल्हाड़ी का घाव कितना गहरा होगा? यह कब पता चलेगा?

विज्ञापन

जरूरी खबरें