Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कि जन्म दिवस के उपलक्ष में : 02 से 08 अक्टूबर तक एक सप्ताह का कुष्ठ जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया

Praveen Nishee Thu, Oct 2, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कि जन्म दिवस के उपलक्ष में जिला एम सी बी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशानुसार जिले में 02 से 08 अक्टूबर तक एक सप्ताह का कुष्ठ जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम में पहले गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, डॉ. मो. वसीक अस्दक (जिला कुष्ठ अधिकारी), अवनीश पांडेय, संतोष सिंह (कुष्ठ सहायक नोडल), ने कुष्ठ जागरूकता हेतु रथ को हरी झंडी दिखा कर इस अभियान की शुरुआत की इस अवसर पे स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

कुष्ठ के प्रति हमारे समाज में बहुत सी गलत फहमियाँ मौजूद है । कुष्ठ कोई लाइलाज़ बीमारी नहीं है । इसका 100 प्रतिशत इलाज मौजूद है, बस कुष्ठ बीमारी की सही समय पे और सही तरीके से इलाज कराने की आवश्यकता है । कुछ ऐसे लक्षण है जिन्हें मरीज़ ख़ुद पहचान सकता है, जैसे 1- हल्के रंग का धब्बा २- चमड़े पे धब्बे के साथ सूनापन होना, ३-कोहनी के पास नस का मोटापन होना ४-कान के ऊपर मोटापन आना, अगर किसी को इस प्रकार के लक्षण मिलते है तो वे तुरंत स्वस्थ केंद्र में जा कर कुष्ठ की जांच कराए एवं कुष्ठ कि दवाईयां सभी स्वास्थ केन्द्र में निशुल्क उपलब्ध है ।

डॉ. मो वसीक अस्दक

(जिला कुष्ठ अधिकारी)

विज्ञापन

जरूरी खबरें