Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: विश्व पर्यटन दिवस पर ईको क्लब द्वारा शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

Admin Fri, Sep 29, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में गठित ईको क्लब द्वारा पर्यावरण जागरूकता एवं पर्यावरण की दिशा में सतत् उल्लेखनीय कार्य में संलग्न होकर पर्यावरण के विद्यार्थियों के लिए विश्व पर्यटन दिवस पर शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। शैक्षणिक भ्रमण के लिए गोंडवाना मेरिन फॉसिल्स पार्क मनेन्द्रगढ़ का भ्रमण प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संयोजन में डॉ. नसीमा बेगम अंसारी, कमलेश पटेल के सहसंयोजन में किया गया। इस अवसर पर विशेष वक्ता के रूप में विंध्यवासिनी सिंह अधीक्षक भूवैज्ञानिक भारतीय भूवैज्ञानिक संस्थान रायपुर एवं आशीष बाधवानी वरिष्ठ भूवैज्ञानिक के द्वारा उपस्थित होकर विशेष वक्ता के रूप में व्याख्यान देते हुए गोंडवाना मेरिन फॉसिल्स पार्क के निर्माण की प्रक्रिया एवं महत्व से उपस्थित छात्र-छात्राओं को अवगत् कराया एवं प्रकृति के ईको सिस्टम को समझाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं की भी सहभागिता रही। कुल 72 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. विश्नोई ने रायपुर से व्याख्यान के लिए उपस्थित हुए भूवैज्ञानिकों के प्रति एवं वनमंडल मनेन्द्रगढ़ के प्रति आभार प्रकट किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें