Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर विधिक जागरूकत शिविर का आयोजन

Admin Fri, Jan 12, 2024

कोरिया, 12 जनवरी 2024/जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुंठपुर  आंनद कुमार धु्रव के मार्गदर्शन में आज स्वामी विवेकानंदL के जयंती के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विरेन्द्र सिंह एवं अधिवक्ता के.बी नामदेव के द्वारा शासकीय कन्या माध्यमिक शाला पटना में विधिक जागरूकता से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक कन्या शाला के प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण तथा छात्रायें उपस्थित थी, जिन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विरेन्द्र सिंह के द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा चलाये जा रहे अभियान तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में बताते हुये बाल विवाह अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, कोलाहल अधिनियम तथा साईबर अपराध के संबंध में जानकारी प्रदान किये वही उपस्थित अधिवक्ता नामदेव के द्वारा उपस्थित छात्राओं को मोटरयान अधिनियम तथा साईबर अपराध के संबंधा में जानकारी प्रदान की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें