Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

आदर्श ग्रुप ऑफ पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट मनेन्द्रगढ़ में : विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Praveen Nishee Fri, May 1, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में उपस्थित न्यायाधीश गणो के द्वारा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई, वही अगली कड़ी में न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर अपराध के विषय में चर्चा की गई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा नालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया मनेन्द्रगढ़ तालुका से तीन न्यायाधीशगण उपस्थित हुए। अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति यशवंत वासनिकर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लोकेश कुमार एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राकेश कुमार सोरी मुख्य रूप से मौजूद रहे इनके अलावा महिला संरक्षण अधिकारी नीता पाण्डेय एवं केंद्र प्रशासक सखी वन स्टाप सेंटर अधिकारी प्रियंका रजवाड़े भी मौजूद रहीं, इनके द्वारा घरेलू हिंसा एवं लैगिक उत्पीड़न पर विस्तार पूर्वक जानकारी से अवगत कराया गया। तथा जानकारी मे राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446, साइबर हेल्पलाइन 1930, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, निशुल्क कानूनी सहायता हेतु जारी हेल्पलाइन 15100 नंबरों को साझा किया गया।

उक्त शिविर में आदर्श ग्रुप ऑफ पैरामेडिकल के संचालिका संजू सोनी, अंजनी यादव पीएलव्ही थाना झगराखंड, अजय विश्वकर्मा पीएलव्ही थाना मनेन्द्रगढ़ लाला लाजपत प्रजापति पीएलव्ही प्रबंध कार्यालय के अलावा इंस्टिट्यूट के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें