Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

एड्स जागरूकता एवं पोषण जागरूकता आयोजन : रेडरिबन क्लब एवं गृहविज्ञान विभाग एवं आई.क्यू,ए.सी के द्वारा आयोजित

Praveen Nishee Wed, Sep 24, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में राज्य रजत जंयती समारोह अन्तर्गत सेवा पखवाड़ा में राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में गृहविज्ञान विभाग यूथ रेडक्रॉस सोसयटी, रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना, आई.क्यूे.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढाओ विषयान्तर्गत, एड्स की रोकथाम एवं एड्स जागरूकता व्याख्यान राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत जीवन शैली शिक्षण एवं आहार एवं पोषण विषय पर विस्तृत व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, राज्य गीत के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत पौधा देकर एवं बैच लगाकर किया गया। व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार खाती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के, बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया, साथ ही ऑगनबाड़ी योजनाओं को विस्तार से बताया। एड्स जागरूकता के बारे में सम्बोधन देते हुए कहा की एड्स एक घातक रोग है जो मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को नष्ट कर देता है। एड्स का कारण एच. आई. व्ही वायरस है अतः सदैव सुरक्षित एवं स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं, बचाव ही आहार पोषण के बारे में अपने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा है कि तिंरगा आहार नियमित रूप से ले जिसमें समस्त प्रकार की हरे रंग की सब्जियां, सफेद रंग के खाद्य पदार्थ जिसमे चावल, दूध, दही आदि का सेवन करें ओरेंज रंग की फल एवं सब्जियां दालों का उपयोग करें तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र डॉ. अरूणिमा दत्ता विस्तार पूर्वक एड्स के संक्रमण बचाव के बारे में बताया गया। आहार एवं पोषणके बारे में अपने विचार विस्तार पूवर्क प्रस्तुत किए इस अवसर पर विभागाध्यक्ष गृहविज्ञान डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई, द्वारा विषयान्तर्गत बालिकाआंे सम्बोधित करते हुए कहा की सभी व्यक्तियों का जीवन आहार पर आधारित है जैसा खाये अन्न वैसा बने मन यहा कहावत हमारे जीवन की सच्चाई को दर्शाती है सही एवं संतुलित आहार जीवन के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की नींव है। अतः हमें फास्ट फूड, एवं जंक फुड की ओर आकर्षित नहीं होना चाहिए घर का बना ताजा एवं पौष्टिक भोजन ही करना चाहिए हरी सब्जी एवं मौसमी फलो का सेवन अवश्य करना चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्राबनी चक्रवर्ती द्वारा विद्यार्थियों से अनुशांसित जीवन शैली अपनाते हुए प्रातः जल्दी उठने एवं रात्रि जल्दी सोने की दिनचर्या अपनाने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम के अन्त में संयोजक डॉ. विश्नोई द्वारा सभी के प्रति आभार प्रकाट किया। कार्यक्रम डॉ. रश्मि तिवारी, डॉ. सुशील कुमार तिवारी, रजीतमनी सतनामी, डॉ. नसीमा बेगम अंसारी, कमलेश पटेल, सुशील छात्र, थनेन्द्र कश्यप, अभिषेक सिंह, मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुनित जॉनसन बाड़ा, एवं साधना बुनकर उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें