Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

डॉ बिश्नोई द्वारा दिया गया जागरुकता उद्बोधन : निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण तथा दवाई वितरण शिविर का किया आयोजन

Praveen Nishee Thu, Feb 19, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन एवं उपाध्यक्ष गणों की प्रेरणा मार्गदर्शन से जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र, के द्वारा सतत समाज सेवा से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ते हुए महाशिवरात्रि पर्व पर तुर्राधाम, रामनगर में केंद्रीय चिकित्सालय एसईसीएल हसदेव क्षेत्र की टीम द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के संरक्षण में तुर्राधाम में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें 45 वर्ष से ऊपर की महिलाएं एवं पुरुषों की संख्या अधिक रही सर्दी खांसी जुकाम हाई ब्लड प्रेशर तथा शुगर, कमर दर्द से ग्रसित 180 लोगों ने पंजीयन कराया उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर डॉक्टर टीम के माध्यम से निशुल्क दवाई वितरण किया गया। इसी अवसर पर जागृति समिति की अध्यक्ष डॉ सरोज बाला बिश्नोई द्वारा जागरूकता उद्बोधन दिया, आपने सभी उपस्थित जनसमूह को आरोग्य, स्वच्छता संबंधी संदेश दिया। सभी लोगों को महत्वपूर्ण विटामिन प्रोटीन एवं खनिज तत्वों के महत्व से अवगत कराते हुए, उपस्थित जनसमूह को पोषक तत्वों की कमी से होने वाली बीमारियों की भी जानकारी दी। बीमारियों से बचने के लिए संतुलित आहार के महत्व को समझाया तथा ग्रामीण जन में संतुलित आहार संबंधी ज्ञान को बढ़ाया, सभी उपस्थित जन को योग प्राणायाम करने के लिए जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित योग शिविर में सम्मिलित होने का आह्वान किया। महाशिवरात्रि पर्व पर डॉ बिश्नोई द्वारा मंदिर में विराजमान महादेव की पूजा अर्चना की तत्पश्चात समिति के सभी सदस्यों द्वारा कन्या पूजन कर कन्या भोज कराया, सभी आगंतुकों को जागृति महिला समिति के सदस्यों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भोग प्रसाद परोसा लगभग 108 कन्याएं तथा 500 माता बहनों एवं पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया, इस कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष डॉ बिश्नोई, समिति सचिव रुना मित्रा, सहसचिव पूनम रानी

कोषाध्यक्ष माला तिवारी, सहित करुणा राय, सुष्मिता मिश्रा, सुमन जाखड़, रीना कुमार बघेल, मीना , चंदा नामदेव सभी सक्रिय सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी। डॉक्टर की टीम में डॉ प्रफुल्ल कुमार सिंह, डा वमन डॉक्टर के प्रीता, डॉ एस वाफिया, चीफ फार्मासिस्ट ए के पाटले ने स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क दवाई वितरण शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।शिविर के अंत में सभी के प्रति डॉ बिश्नोई द्वारा आभार प्रकट किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें