Advertisment

27th October 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

: गरीब प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए चयन परीक्षा का आयोजित

Admin Sun, Apr 9, 2023

मनेन्द्रगढ़ । शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग रायपुर के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के आर्थिक सामाजिक एवं भौगोलिक रूप से पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को निशुल्क सी जी पी एस सी की तयारी हेतु नेतृत्व साधना केंद्र फाउंडेशन रायपुर के लीड 36 कार्यक्रम के अंतर्गत कोचिंग उपलब्ध करने की लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया गया I चयन प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन गूगल फॉर्म के द्वारा उनका व्यापक रूप से पंजीयन के लिए वर्त्तमान एवं पूर्व विद्यार्थियों के व्हाट्सप्प ग्रुप एवं वेबसाइट एवं सूचना पटल के माध्यम से प्रचार एवं प्रसार किया गया I परिणाम स्वरुप 94 परीक्षार्थी रविवार दिनांक 9 अप्रैल को सम्मिलित हुए जिसमें नेतृत्व साधना केंद्र फाउंडेशन रायपुर की सुश्री वर्षा बर्मन के द्वारा प्रश्नपत्र उपलब्ध कराये गए I परीक्षा में वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष प्राचार्य डॉ सरोजबाला श्यांग बिश्नोई, केंद्राध्यक्ष आई क्यू ए सी समन्वयक डॉ अरुणिमा दत्ता एवं सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ नसीमा बेगम अंसारी तथा वीक्षक के रूप में  मनीष श्रीवास्तव,  पुष्पराज सिंह एवं श्रीमती नफीसा बानो उपस्थित रहे I परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु  लड्डूगोपाल रजक,  प्रदीप मालिक तथा  सतीश सोनी ने सहभागिता की कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ बिश्नोई ने नेतृत्व साधना केंद्र फाउंडेशन रायपुर के संचालक  चंद्रेश कुमार के प्रति अपना आभार प्रकट किया I

विज्ञापन

जरूरी खबरें