Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV टीकाकरण के सम्बन्ध मे विकासखंड भरतपुर के शिक्षकों का उन्मुखीकरण संपन्न

Praveen Nishee Fri, Feb 27, 2026

भरतपुर। एमसीबी। छत्तीसगढ़ में हाल ही में लॉन्च होने वाले ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे तथा डॉ. आर के रमन, खण्ड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग की ऒर से भरतपुर विकासखंड के शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

​कार्यक्रम में बी पी एम सुलेमान खान ने शिक्षकों को सर्वाइकल कैंसर की गंभीरता और बचाव के लिए वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीका वर्तमान मे 14 वर्ष की बालिकाओं को लगाया जाना है, जो कि HPV संक्रमण से बचाओ के लिए अत्यंत प्रभावी है और शासन द्वारा इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया जाना है। ​इस दौरान शिक्षकों को अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करने की रणनीति सिखाई गई। बीपीएम ने शिक्षकों से अपील की कि वे शिक्षा और स्वास्थ्य के इस साझा मिशन में सहभागी बनें ताकि विकासखंड की हर पात्र बालिका सुरक्षित हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें