: उड़ीसा छत्तीसगढ़ अंतर राज्य चेक पोस्ट तेतेल खुटी के पास पकड़ा गया 120 पैकेट धान
Admin Wed, Nov 13, 2024
देवभोग। गरियाबंद। तहसीलदार अमलीपदर योगेश देवांगन के रात्रि ग्रस्त के दौरान अंतरराज्य चेक पोस्ट तैतेल खूटी मैं अवैध धान तस्करी कर रहा उड़ीसा का एक 709 ट्रक जिसमें करीबन 120 पैकेट धान छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश कर रहा था, इस दौरान अपने टीम के साथ पकड़ लिया । जब ड्राइवर से धान के बारे में पूछताज किया गया व संबंधित कागज पेश करने को कहा , तब वो उसका वैधानिकता प्रमाणित नहीं कर सका, जिसके कारण तहसीलदार ने गाड़ी को देवभोग थाना के सुपुर्द कर दिया । यहां पर बताना लाजिमी होगा कि कलेक्टर दीपक अग्रवाल के सख्त निर्देश के बाद जीतने भी अंतर राज्य चेक पोस्ट है सभी में तैनादी बढ़ा दिया गया है ,व ऐसा कई चेक पोस्ट है जहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिया गया है ।
जहां एक तरफ छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान की खरीदी शुरू हो जाएगा वही धान तस्करी करते हुए अगर किसी भी व्यक्ति या सरकारी अफसर पाया जाता है या कहीं भी अवैध धान कारोबार मैं लिप्त पाया जाता है तो , तुरंत उसके खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश कलेक्टर के द्वारा दिया गया है ।
विज्ञापन