Advertisment

30th June 2026

BREAKING NEWS

108 एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी

मनेन्द्रगढ़ में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, नपा अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'

नारी राग-रंग महोत्सव हसदेव एरिया–2026 का रंगारंग समापन, प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना,राष्ट्रीय गौरव एवं भारतीय मूल्यों के लिए नई चेतना

भवन में तेज डीजे से वार्डवासी परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

: हमारा भारत निरंतर बदल रहा है अब बैठक, कार्यशाला आभासी दुनिया में भी होती रहती है- अतुल कुमार वर्मा

Admin Sat, Jun 1, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। हमारा भारत निरंतर बदल रहा है अब बैठक, कार्यशाला आभासी दुनिया में भी होती रहती है ऐसा ही कार्य सुदूर वनांचल क्षेत्र के नवाचारी, नवीन दृष्टिकोण से भरपूर नवीन महाविद्यालय जनकपुर के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा ने विगत दिवस विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई । विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना और हिंदी विभाग के द्वारा आभासी पटल गूगल मीट के माध्यम से नशा मुक्ति का ये सन्देश धूम्रपान से करें परहेज विषय पर आनलाइन व्याखान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में शासकीय महाविद्यालय बतौली सरगुजा हिंदी सहायक प्राध्यापक प्रो गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी के द्वारा व्याख्यान दिया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा के इस उद्बोधन के साथ हुआ आज का युवा कल का भविष्य है इसे स्वयं तो नशा की लत से बचना है और दूसरे को भी बचाना है। मुख्य वक्ता ने इस वर्ष धूम्रपान निषेध दिवस की थीम के साथ ही साथ नशा के सामाजिक और आर्थिक नुकसान के साथ इससे किस प्रकार बचा जा सकता है विस्तार से बताया, कार्यक्रम में अभार ज्ञापन महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के सहायक प्राध्यापक महावीर पैकरा के द्वारा किया गया उन्होंने कहा यदि दृढ इच्छा शक्ति है तो नशा पर विजय प्राप्त करना कोई कठिन कार्य नहीं है। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक बीएल सोनवानी, भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक परमानंद, विनीत कुमार पाण्डेय, अमित सोनी, बिजेंद्र वर्मा, मनीष प्रजापति, अंशुल कुमार मौर्य, सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं सम्मिलित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें