न्याय यात्रा मसीही समाज : हमारे मसीहा को झूठे धर्मांतरण का आरोप लगा कर जेल भेजा जा रहा है -संजीवन लाल
Praveen Nishee Tue, Aug 26, 2025
मनेंद्रगढ़ । एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में सर्व मसीही समाज के द्वारा न्याय यात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख चौराहों से होकर निकली और जाकर के तहसील कार्यालय में समाप्त हुई इस रैली में मसीही समाज के द्वारा अपने अपने हाथों में लिखे हुए नारे जिसमे कई तरह के स्लोगन लिखे हुए थे और लगा तार हों रहे धर्म को लेकर राजनीति की जा रही है सविधान को बचाना है , धार्मिक नफरत बंद करो जैसे कई थर के स्लोगन लेकर चल रहे है ये यात्रा तहसील कार्यालय में जाकर समाप्त हुई और अपर कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कहा गया कि हम सभी भारतीय गणराज्य के 15 अक्टूबर 1950 के निष्ठावान और भारतीय संविधान की संप्रभुता के अधीन छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जन जातियों एवं धार्मिक (विशेष रूप से ईसाई समुदाय) अल्पसंख्यकों के विरूद्ध प्रायोजित योजनाबद्ध एवं संगठित अभूतपूर्व हिंसा से अत्यंत व्यथित है छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी एक विशिष्ट भौगोलिक संरचना में अपने समृद्ध इतिहास और अति समृद्ध संस्कृति के साथ भारत के संविधान पर आस्था के साथ भारत में रहने वाले ईसाई समुदाय एवं अन्य आदिवासियों अनु.ज.जा. के भांति इस देश की संस्कृति के सहभागी है
छत्तीसगढ़ ही नही पूरे देश में ईसाई समुदाय/आदिवासी समाज इससे हतप्रभ है आहत है हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों की तरह भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित जीवन, जीवन शैली, निवास, व्यवसाय और उपासना पद्धति के चयन की स्वतंत्रता पर विश्वास किया है और अपनाया है।
जिला अध्यक्ष संजीवन लाल के द्वारा बताया गया कि हम ये संदेश राष्ट्रपति तक पहुचाना चाहते है पूरे देश मे ये बात हम पहुचाना चाहते है जहा पर भारत के संविधान की बात है जो भारत हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई जो कौमी एकता के बल से मजबूत है और बहुत सुंदर है । उसको कमजोर करने का जो साजिश चल रहा है हमारे धार्मिक आस्थाओं पर जो चोट पहुचाया जा रहा है हमारे चर्च को जो तोड़ा जा रहा है हमारे मसीहा को झूठे धर्मांतरण का आरोप लगा कर जेल भेजा जा रहा है हम चाहते है कि भारत का संविधान सब को बराबर का अधिकार दिया है सब को न्याय दिया है और सब को न्याय मीले सब के साथ न्याय हो अगर हमारे कहना है कि कही गलत हो रहा है तो उसके लिए कानून व्यवस्था है । आप किसी असमाजिक तत्वों के द्वारा वह तोड़ फोड़ करना अभद्र करना अश्लील बातें करना ये गैर कानूनी है ये गलत है हम विरोध करते है । इसी माध्यम से जो हमारा न्याय यात्रा है जो हमारा सर्व मसीही समाज जो पूरा जिला के एकत्रित होकर ये संदेश देने हम लोग आए हुए है वहीं धर्म परिवर्तन को लेकर कहा कि मंदिर हो , गुरुद्वारा हो मस्जिद हो या चर्च हो वहां किसी को आने जाने से नही रोका जा सकता है कोई मंदिर चला गया मस्जिद चला गया या गुरुद्वारा चला गया तो क्या धर्म परिवर्तन हो जाता है क्या ये लोगो के द्वारा गलत अपवाह फैलाया जा रहा है लोग अगर प्रार्थना में बैठने जा रहे है तो क्या धर्म परिवर्तन हो गया ये गलत है मजहब में ये नही सिखाता की किसी भी धर्म का अपमान करे ।
वही कुसुम कुजूर महिला विंग की अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि हम देख रहे है छत्तीसगढ़ में संसार मे ईसाइयों पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है वो झूठ रोपण न लगाया जाय क्योकि जो हमारे धर्म गुरु है सिस्टर है फादर है और हम लोग जो है उनके विश्वासी अनुयायी है रोज हम पर कुछ न कुछ झूठा रोपण लगाया जा रहा है हम चाहते है कि संविधान की रक्षा के अनुसार जो हमारे धर्म अनुयायी है उनकी भी रक्षा हो । और जो झूठ रोपण लगाया जा रहा है उसको रोक जाय । हमारी प्रशासन से यही गुहार है कि जो भी धार्मिक अधिकार है जो धर्म मानने का अधिकार है उसको लेकर धर्मांतरण या फिर जो भी झूठ आरोप लगाया जा रहा है हम ईसाइयों पर उसको रोक जाय । जो नन कि गिरफ्तारी हुई है वो बहुत बुरा हुआ है उनका हमने वीडियो देखें है ।उनसे जिस तरह से सवाल जवाब किया जा रहा था महिला के द्वारा वो महिलाओं का समाज है उसका अपमान हुआ है क्योंकि वो भी महिलाये और हम भी महिलाये है हम कहते है किसी प्रकार का न हो हम एक दूसरे से मिल कर रहना पसंद करते है । जो हमारे ईसाई धर्म पर जो जूठा रोपण हों रहे है आप लोगो के माध्यम से यही इच्छा है किं ऐसा झूठा आरोप न हो, अपर कलेक्टर अनिल सिदार के द्वारा बताया गया कि मसीही समाज ले द्वारा रैली निकाली गई है उसमे यह कहा गया है कि उनका ये मानना है की उनके ऊपर कई क्षेत्रों में उनके ऊपर अत्याचार हुआ है उसके विरोध में रैली निकाली है और साथ मे एक ज्ञापन दिया है जिसमे यह कहा गया कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है इसमे सभी धर्मों का समान आदर होना चाहिए इसमे सभी धर्मों को अपने धर्म के पालन की अनुमति होना चाहिए और ये ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति के नाम से दिया गया है ।
विज्ञापन