Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

: 200 ग्राम पंचायत में 78 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त वेरिफाई किया गया, जो क्षय मुक्त एमसीबी जिले के लिए उपलब्धि है- डॉ सुरेश तिवारी

Admin Mon, Apr 1, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। विश्व क्षय दिवस  कलेक्टर एमसीबी  डी राहुल वेंकट सर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया डॉ आशुतोष  के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी के नेतृत्व में एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ विकास पोद्दार के निर्देश पर साथ ही जिले के अधिकारी कर्मचारियो ने विश्व क्षय दिवस जागरूकता कार्यक्रम किया गया, साथ ही आज जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में विश्व क्षय दिवस मनाया गया एवं आम जनमानस को क्षय जागरूक कर टीबी रोकथाम हेतु शपथ लिया गया| मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी इस अवसर पर बताया कि सेंट्रल टीबी डिविजन व राज्य टीबी सेल के गाईडलाइन अनुसार मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के 200 ग्राम पंचायत में 78 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त वेरिफाई किया गया, जो क्षय मुक्त एमसीबी जिले के लिए उपलब्धि है, एमसीबी जिले में टीबी टेस्ट में बढ़ोतरी की गई है जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी की आधुनिक जांच हेतु निशुल्क व्यवस्था है, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में ट्रूनॉट से सम्भावित क्षय मरीजों की जांच की जा रही है। जिला क्षयअधिकारी डॉ विकास पोद्दार ने बताया जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्था उप स्वास्थ्य केंद्र/ आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से टीबी के संभावित लक्षणों वाले मरीजों का खाँखर जांच हेतु सैंपल लाने हेतु विशेष वाहक कुरियर बॉय को नियुक्त किया गया है ,जो टेस्ट हेतु सैंपल को नजदीकी जांच केंद्र में ले जाकर देते है , जिससे जिले के मरीजों के जांच करने में आसानी हो रही है.जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ पुष्पेंद्र सोनी ने बताया कि समस्त मरीजों को न्यूट्रीशन ( पोषण आहार हेतु) NPY के तहत 500 रू प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से मरीजों के बैंक खाते में दी जाती है,जिससे मरीजों को न्यूट्रीशन मिल सके , दो सप्ताह से ज्यादा खॉसी, सायं के समय बुखार का आना, भूख न लगना, वजन का कम होना, बलगम के साथ खून आना क्षय/टीबी रोग के लक्षण हो सकते है, अतः ऐसे लक्षण आने पर नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में सम्पर्क कर निःशुल्क जॉच एवं उपचार करावे। प्रभारी जिला कार्यकर्म समन्वयक एनटीईपी  संतोष सिंह के द्वारा 2023 की उपलब्धि की जानकारी दी गई जिसमे जिले में 10222 खखार जांच किया गया 369 टीबी मरीज मिले व 5 रेसिस्टेंट( एमडीआर टीबी)मरीज मिले जिनका सफल उपचार किया जा रहा जिले में वर्तमान में 259 टीबी मरीज उपचार ले रहे भारत को 2025 तक टीबी मुक्त करने को सफल बनाने के लिए सभी एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की गई

विज्ञापन

जरूरी खबरें