Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

आतंकी हमले के विरोध में जनसैलाब : पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ फूटा आक्रोश

Praveen Nishee Thu, Apr 24, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ मनेन्द्रगढ़ शहर भी एकजुट नजर आया। गुरुवार को हिंदू सभा एमसी जिले के तत्वावधान में गांधी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार आक्रोश व्यक्त किया।

सभा में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद अब बर्दाश्त के बाहर है और केंद्र सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। देशवासियों को भी सजग रहते हुए एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान आतंकवाद और पाकिस्तान के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया। उपस्थित लोगों ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद', 'आतंकवाद हो खत्म', 'भारत माता की जय' जैसे गगनभेदी नारे लगाए। पूरा गांधी चौक देशभक्ति और वीरगति को प्राप्त नागरिकों के प्रति सम्मान के भाव से गूंज उठा।

इस विरोध सभा में हिंदू सभा के संयोजक सुदर्शन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामचरित द्विवेदी, महामंत्री अपूर्व कर, विहिप के रतन केशरवानी, दिनेश्वर मिश्रा, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन संचेती, प्रदेश मंत्री संजीव ताम्रकार, आशीष अग्रवाल, सुरेश श्रीवास्तव, अधिवक्ता आशीष सिंह, विनीत जायसवाल,अधिवक्ता श्याम बिहारी रैकवार, हिमांशु श्रीवास्तव, पार्षद जमील शाह, पूर्व एल्डरमेन अबरार अहमद, गुरजीत सिंह खनुजा (कक्के), जलील शाह,महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती जया कर के साथ गीता पासी, अंजना विश्वकर्मा, उर्मिला राव कलाबाई, अर्चना विश्वकर्मा, अलका विश्वकर्मा, मीनू सिंह, रीना बर्मन, गुलबिया, पूजा पटेल आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुदर्शन अग्रवाल (संयोजक, हिंदू सभा) ने कहा कि यह सिर्फ पहलगाम की नहीं, पूरे देश की पीड़ा है। निर्दोष लोगों की हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है। अब समय आ गया है कि आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाया जाए,रामचरित द्विवेदी (जिलाध्यक्ष, हिंदू सभा) आतंकवाद के पीछे पाकिस्तान की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दुश्मन को जवाब मिले। संजय अग्रवाल, विहिप,देश का प्रत्येक नागरिक इन शहीदों का ऋणी है। हम चुप नहीं बैठेंगे – आतंकवाद को जड़ से मिटाना होगा। पंकज जैन संचेती (प्रदेश उपाध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स),व्यापारी वर्ग भी आतंकवाद के विरोध में है। जब तक इस ज़हर को नहीं मिटाया जाएगा, शांति संभव नहीं है। संजीव ताम्रकार, व्यवसायी ने कहा कि अब सिर्फ निंदा नहीं, प्रतिशोध चाहिए। हमें अपनी सुरक्षा नीति और सख्त करनी होगी। सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व उपाध्यक्ष नपा ने बताया कि एक माँ होने के नाते मैं उन परिवारों का दर्द महसूस कर सकती हूँ। महिलाओं की भी जिम्मेदारी है कि वे समाज को जागरूक करें और आतंक के खिलाफ आवाज बुलंद करें।”

सभा में भारी संख्या में आम नागरिकों की भागीदारी यह दर्शाती है कि मनेन्द्रगढ़ का जनमानस आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ा है। श्रद्धांजलि के बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें