Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

बीबीए प्रथम सेमेस्टर में मनेंद्रगढ़ के : विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Praveen Nishee Wed, May 14, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भोपाल के जय नारायण कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में आयोजित बीबीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में मनेंद्रगढ़ के होनहार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

वार्ड क्र. 10की पार्षद श्रीमती नीलू विनीत जायसवाल के पुत्र शिवम जायसवाल ने 9.35 एसजीपीए अर्जित कर प्रथम रैंक, तथा मनेन्द्रगढ़ की ही आस्था अग्रवाल ने 9.25 एस जीपीए प्राप्त कर द्वितीय रैंक हासिल की है। इन दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकवृंद, मित्र एवं समस्त नगरवासियों में गर्व और हर्ष की लहर है।

कॉलेज प्रशासन ने दोनों टॉपर्स को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि, कड़ी मेहनत, अनुशासन, फोकस और जुनून ने वाकई में रंग दिखाया है। आप दोनों हमारे संस्थान के गौरव हैं।"

इन विद्यार्थियों की सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है और यह सिद्ध करती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और परिश्रम से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर उनके माता-पिता एवं गुरुजनों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि इसी तरह आगे बढ़ते रहें, अपने नगर और देश का नाम रोशन करे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें