Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

ऊर्जा संरक्षण एवं अक्षय ऊर्जा : क्रेडा द्वारा ऊर्जा नवाचार पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Praveen Nishee Fri, Dec 19, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में ऊर्जा नवाचार विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने नवकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर आधारित आकर्षक एवं संदेशपरक चित्र प्रस्तुत किए। चित्रों के माध्यम से सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा सहित ऊर्जा संरक्षण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

इस अवसर पर क्रेडा जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से आए तरुण साहू एवं संदीप कश्यप की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शाला प्राचार्य अर्चना वैष्णव सहित जसवंत कुमार, जया रात्रे, दिलीप जायसवाल, कमलेश पटेल, प्रिया दुबे एवं संतोषी मरकाम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने न केवल अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि ऊर्जा संरक्षण एवं अक्षय ऊर्जा के महत्व को भी समझा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें