Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: जिला युवा कांग्रेस कोरिया के जिलाध्यक्ष  राम सजीला यादव के नेतृत्व मे पंचायत चलो, वार्ड चलो अभियान की शुरुवात

Admin Tue, Feb 27, 2024

बैकुंठपुर । एमसीबी।भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व युंका छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुश्री डॉ.पलक वर्मा जी, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक व कोरबा लोकसभा प्रभारी श्री चंदन कुमार राय जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व कोरिया जिला प्रभारी सुश्री प्रीतिका विश्वकर्मा जी के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस कोरिया के निर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री राम सजीला यादव जी के नेतृत्व मे चिरमी व इंदरपुर के कार्यकर्ताओ के साथ चिरमी चौक और साप्ताहिक बाजार मे जाकर युवा कांग्रेस के द्वारा बाजार ग्रामीणों को पॉम्पलेट का वितरण कर भाजपा सरकार के किये हुए वादों और गारंटी को जुमला बताकर जागरूक किया गया। उक्त आयोजन के प्रमुख बिंदु केंद्र व राज्य के भाजपा सरकार सरकार के खिलाफ भाजपा ने 2014 में प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। आपको मिला क्या ? छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने आते ही युवाओं को 2500 रूपये महीने का बेरोजगारी भत्ता बंद करवा दिया, आखिर क्यों ? महतारी वंदन योजना में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की विवाहित महिलाओं को क्यों नही दिया जा रहा है ? विधानसभा चुनाव में 500 रूपये में सिलेण्डर देने का वादा किया था। आपको मिला क्या 500 रूपये में सिलेण्डर ? भाजपा ने 18 लाख लोगों को नये आवास का वादा किया था। आपको नया आवास मिला क्या ? आखिर क्यों सी.जी.पी.एस.सी. सी.बी.आई जाँच के परिणामों को जनता व छात्रों के समक्ष प्रसारित नहीं किया जा रहा ?आखिर क्यों भाजपा की सरकार आते ही 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ योजना को बंद करके जनता पर अत्याचार क्यों ? भाजपा ने कृषि उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी कर एकमुश्त 3100 रू. प्रति क्विंटल के दर पर देने की बात कही थी - आपको मिला क्या ? इन बिंदुओं पर जन जन से मिलकर जानकारी साझा किया गया! ,उक्त कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष  राम सजीला यादव, राकेश जयसवाल, प्रभात सिंह, कपिल सिंह, मतलेश्वर कुमार, छोटेलाल राजवाड़े, संतोष देवांगन, रोशन देवांगन, मधुसुदन यादव, विक्रम सिंह, रंगलाल सिंह, रमेश सिंह, राजेश सिंह, मेघराज सिरदार, जसवंत सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, बिरेंद्र सिंह, आर्केश सिंह सहित चिरमी व इंदरपुर के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें