Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: माता पिता अपने बच्चों से दोस्ताना व्यवहार रखें ताकि बच्चे अपने मन की बात कह सकें अपनी परेशानियां बता सकें इससे माता पिता से बच्चों के संबंध मजबूत होंगे और वे पढ़ाई की ओर उन्मुख होंगे- कंचन सिंह

Admin Sat, Aug 10, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। माता पिता अपने बच्चों से दोस्ताना व्यवहार रखें ताकि बच्चे अपने मन की बात कह सकें अपनी परेशानियां बता सकें इससे माता पिता से बच्चों के संबंध मजबूत होंगे और वे पढ़ाई की ओर उन्मुख होंगे संकुल केन्द्र नागपुर में पालक, शिक्षक मैराथन बैठक में पालकों को संबोधित करते हुए नागपुर समन्वयक कंचन सिंह ने कहा कि इससे शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा और बच्चे भी पूरे मन से पढ़ाई करेंगे विगत दिवस छ.ग.शासन की बेहतर पहल और निर्देशन मे संकुल स्तरीय पालक- शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन संकुल केंद्र नागपुर एवं नागपुर ए का संयुक्त बैठक संकुल केंद्र शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नागपुर मे आयोजित किया गया ।जिसमे संकुल केंद्र नागपुर एवं नागपुर ए के अंतर्गत संचालित शालाओं मे अध्यनरत छात्र-छात्राओं के पालक , अभिभावक, मीडिया कर्मी ,जनप्रतिनिधि एवं सेवानिवृत शिक्षकों की उपस्थिति में जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के दिशा निर्देशन ,संकुल प्राचार्य की अध्यक्षता एवं राज्य स्तर के पर्यवेक्षक एवं सहायक संचालक समग्र शिक्षा से माननीय डॉ एम सुधीश सर , राजकुमार चापेकर, डीएमसी एमसीबी संजय सिंह, लेखपाल विजय सिंह , विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र जयसवाल, विकासखंड स्रोत समन्वयक सुंदर राम कैवर्त्त  की उपस्थिति के बीच मेगा बैठक कार्यक्रम का गरिमा पूर्ण क्रियान्वयन किया गया जिसमें बालको के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ पालक शिक्षक समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वन मे पालको के सहयोग पर  एम सुधीश द्वारा बहुत ही सारगर्भित विचार रखे गए एवं आपसी समन्वय पर शासन स्तर से निर्धारित मुद्दों पर संकुल के शिक्षक, व्याख्याता,  संस्था प्रमुख सभी ने विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई।सकारात्मक सोच के साथ सभी पालको ने सभी मुद्दों को गंभीरता के साथ सुना और अनुसरण करने की बात कही। विद्यार्थियों की संपूर्ण दैनिक गतिविधियों से पालक शिक्षक अवगत हो ताकि शिक्षक छात्र अभिभावक के बीच अनवरत संवाद एवं समन्वय स्थापित पर जोड़ दिया जाए जिससे छात्रा के शैक्षणिक जीवन में बेहतर बदलाव आए साथ ही तनाव मुक्त परीक्षा विषय पर विद्यार्थियों की काउंसलिंग सकारात्मक माहौल में करने विद्यार्थियों से उनके अभिभावक द्वारा ऐसे मित्रवत व्यवहार करने पर जोर दिया गया जिससे विद्यार्थी प्रोत्साहित होकर परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट अंक लेकर आए विद्यार्थियों को घर में निर्विघ्न व आकर्षक शैक्षणिक माहौल प्रदान करने उनके 24 घंटे के टाइमिंग फिक्स कर उनकी मॉनिटरिंग, स्कूली विषयवार कालखंड में प्राप्त अध्यापन एवं होमवर्क की मॉनिटरिंग विद्यार्थियों के फ्री हैंड स्पीकिंग पावर्स बढ़ाने , अनुशासन एवं उनमें गहरी समझ विकसित करने व उनके विश्लेषण क्षमता में अकादमिक प्रगति लाने जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर हासिल करने हेतु प्रेरणा जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संदर्भ में बेहतर संवाद हुआ।संकुल प्राचार्य गिरीश कुमार कुरचानिया ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया एवं बालको के लिए पालक की भूमिका पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में नागपुर समन्वयक श्रीमती कंचन सिंह नागपुर ए समन्वयक दुर्गा जयसवाल दिनेश राय,अब्दुल करीम, राजीव कुमार सिंह, रोजालिया खेस, आरती सिंह वंदना सिंह, दीपक, थानेश्वर सिंह संगीता सिंह, कुशल पटेल एवं समस्त संकुल स्टाफ का योगदान रहा।श्रीमती कंचन सिंह के द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं पालकों का आभार व्यक्त करते हुए एवं अभिभावकों के मोबाइल में जादूई पिटारा ऐप डाउनलोड करवाते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें