Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: सेवानिवृत योग साधक धर्मराज वर्मा का पतंजलि ने किया अभिनंदन

Admin Thu, Feb 1, 2024

मनेद्रगढ़। एमसीबी। पतंजलि योग समिति के नियमित योग साधक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ लिपिक धर्मराज वर्मा के सेवानिवृत्ति पर उनके उन्नत जीवन की कामना के साथ शाल श्रीफल के साथ पतंजलि परिवार ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। लगभग 40 वर्षों की लंबी उत्कृष्ट शासकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत होने वाले योग साधक धर्मराज वर्मा के उन्नत जीवन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से काम करने की कामना की गई। इससे विशिष्ट अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ संचालक एवं पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ संस्थापक ठाकुरदास केसरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आर डी दीवान शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय घुटरा के डॉ संदीप चंदेल, पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योगाचार्य सतीश उपाध्याय पतंजलि जिला महिला समिति के जिला प्रमुख श्रीमती बलवीर कौर, समाजसेविका अनिता फरमानिया ,कविता मंगतानी, वरिष्ठ व्यवसायी एवं पतंजलि योग समिति के योग साधक राकेश अग्रवाल, शिक्षक रोहित, सुनील, विष्णु प्रसाद कोरी आदि ने सेवानिवृत्त वर्मा के उन्नत जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की। सेवानिवृत्ति पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में पतंजलि महिला योग समिति की रोशन जहां, नसीम बेगम, शमां पिंकी सलूजा ,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से योग शिक्षक रोहित सिंह ,सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ योगाचार्य सतीश उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें