Advertisment

13th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

सामाजिक समरसता हेतु : विभिन्न धर्मों की योग साधिकाओं को पतंजलि ने किया आमंत्रित

Praveen Nishee Wed, Jun 11, 2025

मनेद्रगढ़। एमसीबी। योग का अर्थ ही है जोड़ना,योग के इस मंच पर हम सभी धर्मों का बराबर सम्मान करते हैं-उक्ताशय के विचार सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में आयोजित योग कक्षा के दौरान वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं एमसीबी जिला योग समिति के जिला अध्यक्ष सतीश उपाध्याय व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव एवं सर्व धर्म समभाव के तहत एमसीबी योग सेवा समिति ने विभिन्न धर्मो से जुड़ी विशिष्ट योग साधिकाओं को एक मंच पर आमंत्रित किया।- हिंदू- मुस्लिम- सिख- इसाई -आपस में हैं भाई-भाई -इस नारे में समाहित भावना के प्रदर्शन के लिए शिशु मंदिर के प्रांगण में मनेंद्रगढ़ के विभिन्न स्थलों से चार धर्मो की धर्मावलंबी योग साधिकाएं उपस्थित हुई। हिंदू धर्म से धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठनों से जुड़ी सुप्रसिद्ध विचारक श्रीमती कल्पना सिंह राजपूत, मुस्लिम धर्म से रोशन जहां, सिख धर्म से वरिष्ठ योग प्रशिक्षिका एवं जिला महिला पदाधिकारी श्रीमती बलबीर कौर, एवं ईसाई धर्म से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेद्रगढ़ में पदस्थ प्रतिभा सोलोमन उपस्थित हुई। पतंजलि योग समिति के इस विशिष्ट प्रदर्शन पर विभिन्न धर्मावलंबी योग साधिकाएं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा-महान भारत के निर्माण में एक दूसरे के संस्कृति एवं परंपराओं को सम्मान देना एक आम नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। धार्मिक सहिष्णुता एवं सभी धर्मों के विश्वास और सम्मान पर आधारित इस प्रदर्शन पर वनवासी कल्याण समिति के पदाधिकारी जगदंबा अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ योग आयोग फेडरेशन से जुड़े युवा योग प्रशिक्षक विवेक कुमार तिवारी, बिजली विभाग में पदस्थ रामसेवक विश्वकर्मा , शिक्षिका श्रीमती संध्या साहू ,श्रीमती अर्चना सेजपाल,बबली सिंह कविता मंगतानी ,इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक एवं योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने समापन अवसर पर कहा कि- भारतीय समाज की मजबूती के लिए धर्मनिरपेक्षता और सभी धर्मों को सम्मान देना देश हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है , क्योंकि सभी धर्मों का लक्ष्य एक है। अंत में सामाजिक सद्भावना को बढ़ाने एवं सभी धर्मों की अलग अलग संस्कृति ,मान्यताओं एवं प्रथाओं की चर्चा के उपरांत योग समिति ने योग एवं प्राणायाम का कक्षा का संचालन भी किया। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें