Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: योग के प्रचार प्रसार हेतु संकल्पित है पतंजलि योग समिति

Admin Sat, Jan 6, 2024

मनेद्रगढ़।एमसीबी। योग शरीर मन और बुद्धि को तो जोड़ता ही है परंतु, आज योग ने विश्व को जोड़ दिया है ।विश्व का हर व्यक्ति यही चाहता है कि वह पीड़ा मुक्त जीवन जिए इसके लिए योग से अधिक उपयोगी एवं कारगर मार्ग और कोई नहीं हो सकता- उक्ताशय के विचार पतंजलि योग समिति के संरक्षक एवं नगर संघ संचालक, ठाकुर प्रसाद केसरी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित एकदिवसीय योग एवं प्राणायाम सत्र के अवसर पर व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ योगाचार्य सतीश उपाध्याय, छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स के युवा योग प्रशिक्षक की विवेक कुमार तिवारी मंच पर उपस्थित थे। विद्यालय के माध्यमिक खंड एवं कक्षा नवमी की की लगभग 300 से अधिक छात्राओं की उपस्थिति में पतंजलि योग समिति से जुड़े विवेक कुमार तिवारी ने "आदि -योगी "के संगीत के साथ आसनों का कठिन आसनों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद केसरी ने योग को शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्ति का साधन बताते हुए कहा कि-शीघ्र ही छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा योग प्राणायाम विद्यालय में लागू करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी जिससे छत्तीसगढ़ के समस्त स्कूली छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। श्री केसरी ने कहा कि नव नियुक्त कलेक्टर एम सीबी से मुलाकात कर विद्यालयों में योग एवं प्राणायाम की शिविर लगाने हेतु शीघ्र ही संपर्क किया जाएगा। जिले के विभिन्न अंचलों में 20 वर्षों से कहीं अधिक हजारों व्यक्तियों को योग एवं प्राणायाम से जोड़ने का कीर्तिमान स्थापित करने वाले वरिष्ठ योगाचार्य सतीश उपाध्याय ने बतलाया कि-छत्तीसगढ के स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा योग एवं प्राणायाम के महत्व को समझते हुए स्कूलों में योग प्राणायाम के लिए भी एक कालखंड निर्धारित किया जाएगा। पतंजलि योग समिति के योग साधकों का परिचय व्याख्याता नारायण प्रसाद तिवारी के द्वारा दिया गया। स्वागत एवं आभार प्रदर्शन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माध्यमिक खंड के प्रधान पाठक गोविंद दास, ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य सतीश उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें