Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: योग धर्म संप्रदाय से ऊपर है - पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ योगाचार्य सतीश उपाध्याय

Admin Sun, Dec 31, 2023

मनेद्रगढ़। -"योग किसी धर्म संप्रदाय से नहीं जुड़ा, उससे ऊपर एक स्वस्थ वैचारिक चिंतन भी है। योग प्रेम, अहिंसा, करुणा और सब को साथ लेकर चलने की बात करता है-" उक्ताशय के विचार पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ योगाचार्य सतीश उपाध्याय ने" जटिल योग प्रदर्शन" कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किया।, छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के विनर एवं , पतंजलि योग समिति के युवा योग साधक विवेक कुमार तिवारी ने पतंजलि योग समिति के बैनर तले ऐसे नौ कठिन आसनों का प्रदर्शन कर सबको दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया जिसे सहज रूप से कोई सिद्ध योग पुरुष या योगाचार्य ही कर पाता है। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रातः के सत्र में आयोजित योग प्रदर्शन के तहत विवेक तिवारी ने मयूरासन, चक्रासन ,शलभासन, हनुमान आसन, गोमुखासन ,,पूर्ण हलासन, बुद्ध आसन ,जैसे कठिन आसनों को शानदार प्रदर्शन किया। ज्ञातव्य है कि विवेक कुमार तिवारी हास्य योग समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर में भी एमसीबी जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं । पतंजलि योग समिति से जुड़े राकेश कुमार अग्रवाल (गुल्लू) ने कहा कि योग पूरी दुनिया को एक परिवार के तौर पर बांधने की क्षमता रखता है। योग विज्ञान पर चर्चा करते हुए विष्णु प्रसाद कोरी ने कहा कि -योग आंतरिक आत्मिक विकास के साथ मानव कल्याण से जुड़ा विज्ञान है !यह केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं बल्कि मानसिक विकारों को भी दूर करने में कारगर है। योग साधक विष्णु ने योग को जीवन से जोड़ते हुए कहा कि- दुनिया कि यदि कुछ आबादी भी योग और ध्यान के मार्ग में चलने लगे तो निश्चित तौर पर दुनिया में आपसी सद्भाव एवं अपनत्व का विकास हो सकता है एवं जीवन के प्रति व्यापक दृष्टिकोण विकसित हो सकता है। अंत में युवा योग साधक विवेक कुमार तिवारी ने पतंजलि योग टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पतंजलि योग समिति ने मुझे जो मान सम्मान एवं प्रोत्साहन दिया है उसकी ऊर्जा के साथ मैं आने वाले समय में जिले एवं राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए कृत संकल्पित हूं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक सतीश उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें