Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: पटवारी अपनी प्रमुख मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे

Admin Tue, May 23, 2023

मनेन्द्रगढ़ । पटवारी संघ के आह्वान पर प्रदेश भर में पटवारियों ले द्वारा धरना दिया जा रहा है पटवारी संघ ने अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर कहा कि हमारे संगठन के द्वारा दिसम्बर 2020 में भी आंदोलन किया गया था जिस पर राजस्व मंत्री के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया था मगर कुछ मानगो को स्वीकृत भी किया गया था किन्तु क्रियान्वयन नही हुआ । आज पटवारियों की समस्याओं और मांगो का उचित निराकरण नही किया गया जिससे प्रदेश के पटवारियों में भारी रोष है जिसके बाद सभी पटवारी रायपुर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया गया । धरना प्रदर्शन में सभी प्रांतीय , जिलाध्यक्षो व सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से मांगे पूर्ण न होने की स्थिति में अनिश्चित ललित हड़ताल में जाने निर्णय लिया गया है वही अपनी 9 सूत्रीय मांगों में कहा गया कि पटवारियों को स्टेशनरी भत्ता , अतिरिक्त प्रभार के हल्के का भत्ता , पटवारियों को मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त हो ,पटवारी भर्ती में योग्यता स्नातक किया जाये व बिना किसी विभागीय जांच के एफआईआर दर्ज नही किया जाए ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें