Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

स्वतंत्रता दौड़ 2025 का हुआ भव्य समापन : मनेन्द्रगढ़ की सड़कों पर उमड़ा आज़ादी का जनसैलाब

Praveen Nishee Thu, Aug 14, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। सैकड़ों प्रतिभागियों ने भगत सिंह तिराहे से आमाखेरवा मैदान तक लगाई देशभक्ति की दौड़, विजेताओं को किया सम्मानित, मंच से गूंजे आज़ादी के प्रेरक संदेश। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला एम.सी.बी. (छ.ग.) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ 2025 का मंगलवार को भव्य और उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रारंभ स्थल भगत सिंह तिराहा, बस स्टैण्ड, मनेन्द्रगढ़,समापन स्थल आमाखेरवा खेल मैदान, दौड़ की शुरुआत शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के स्मारक स्थल से हुई, जिसने प्रतिभागियों को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और त्याग की याद दिलाई। हजारों की संख्या में शामिल बालक-बालिकाओं, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने देशभक्ति गीतों और नारों के साथ वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव ने झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। पुरस्कार वितरण समारोह आमाखेरवा खेल मैदान में हुआ, जिसमें मंच पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एल.आर. सिदार, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी इशहाक खान, प्राचार्य संजीव सिंह, यू.बी. मिश्रा, विनोद पाण्डेय, खेल विभाग से विनोद जायसवाल, मो. अलीम, शिव चौधरी, अमजद खान, विजय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।मंच संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। एस डी एम,एल.आर. सिदार ने कहा कि “आज की यह दौड़ हमें याद दिलाती है कि स्वतंत्रता सिर्फ एक उपहार नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के कठिन संघर्ष का परिणाम है। हमें इस आज़ादी को कर्म और चरित्र से सशक्त करना होगा।” सरजू यादव – “स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए युवाओं को खेल, शिक्षा और सामाजिक सेवा में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।” रामचरित द्विवेदी – “तिरंगा सिर्फ झंडा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आत्मा और सम्मान का प्रतीक है। हमें इसे दिल में बसाकर रखना चाहिए।”आर.पी. मिरे – “शिक्षा और अनुशासन के साथ खेल जीवन को नई दिशा देते हैं। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और देशप्रेम दोनों को बढ़ाते हैं।

बालिका वर्ग में प्रथम स्थान – माही आ. बाबूलाल, विद्यालय – शाला शिक्षा विभाग के द्वितीय स्थान – ललिता आ. लालचन्द तृतीय स्थान – पूनम सिंह आ. गोरेलाल

बालक वर्ग में प्रथम स्थान – सुनील सिंह आ. अमृत सिंह, ग्राम – लालपुर, द्वितीय स्थान आलोक सिंह आ. धर्मपाल सिंह, तृतीय स्थान अमरदीप खलखो आ. जीरन साय, क्रीड़ा परिकर, लालपुर सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों और नागरिकों के प्रति कार्यक्रम संचालक संजय श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस आयोजन को आजादी के अमृत महोत्सव की भावना के अनुरूप सफल बनाया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें