Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

छ.ग. में 8 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को मिली स्वीकृति : मनेंद्रगढ़ का फिजियोथिरैपी महाविद्यालय लगभग 14 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा

Praveen Nishee Mon, Sep 15, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शासन ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार मनेंद्रगढ़, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग एवं जगदलपुर में फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा।

इन महाविद्यालयों के निर्माण कार्य हेतु कुल 83 करोड़ 62 लाख 26 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक संस्थान के लिए लगभग 13 करोड़ 93 लाख 71 हजार रूपए (लगभग 14 करोड़ ) की राशि निर्धारित की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस निर्णय से प्रदेश के युवाओं को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, साथ ही आने वाले समय में फिजियोथेरेपी सेवाओं का दायरा भी व्यापक होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें