Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

रोशन लाल अवस्थी की कलम से.... : नेशनल स्पोर्ट्स डे पर खिलाड़ियों ने ली शपथ, गुरुचरण सिंह होरा ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

Praveen Nishee Sun, Aug 31, 2025

रायपुर ।(GDNews)मिट्टी के मैदान, टूटी-फूटी गेंद और सीमित संसाधनों के बीच पले-बढ़े जनजाति बहुल इलाकों व शहर की गलियों से निकले बच्चे अब खेलगांव की सुविधाओं की बदौलत खेल जगत में नई पहचान बना रहे हैं। थोड़ी सी सुविधा और गुरु ज्ञान से उनकी लगातार प्रतिभा निखर रही है। आज ये खिलाड़ी तीरंदाजी, तैराकी, हॉकी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, स्केटिंग, जूडो और मुक्केबाजी में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। इसी तर्ज पर आज यूनियन क्लब में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी के दिशा निर्देश में प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ खेल दिवस मनाया गया, जहां टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने केक काटकर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

यह कार्यक्रम नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर रखा गया। इस दौरान देश भर में सरकार द्वारा चलाए गए स्पोर्ट्स डे पर अनेको कार्यक्रम किए गए। यूनियन क्लब में आज टेनिस संघ के महासचिव गुरु चरण होरा ने खिलाड़ियों को पहले खेल भावना से प्रेरित होकर हर गली, हर मैदान खेल सारा हिंदुस्तान की शपथ दिलाई। जहां सभी खिलाड़ी बच्चों ने हाथ उठाकर शपथ ली।

इस अवसर पर गुरचरण सिंह होरा का कहना है कि, हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी अपने खेल के नाम से प्रसिद्ध हुए है, उन्हें ऐसे ही जादूगर नहीं कहा जाता था। आज उनकी याद में हम खेल दिवस मना रहे हैं। होरा ने आगे कहा कि, सभी बच्चे देश-विदेश में जाकर अपना नाम रोशन करें, इसी लिए आज हमने यूनियन क्लब में कार्यक्रम कर इस खेल दिवस को यादगार बनाया। होरा ने सभी को खेल दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

आज के कार्यक्रम में टेनिस संघ के कोच रूपेंद्र चौहान अतुल शुक्ला गिरीश अग्रवाल और अवतार जुनेजा भी उपस्थित रहे साथ ही पत्रकारों ने इस खेल दिवस के कार्यकम की सराहना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें