Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन का लिया संकल्प,,

Admin Mon, Dec 25, 2023

कोरिया । बैकुंठपुर । 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर बैकुंठपुर जिला मुख्यालय के खरवत दुर्गा पूजा पंडाल में जिला प्रशासन कोरिया द्वारा सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े और भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित रहे । सुशासन दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम विधायक भईया लाल राजवाड़े और भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल सहित मंच पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए उनके छाया चित्र पर फूल माला और श्री फल अर्पित किया गया और छत्तीसगढ़ में पुनः स्थापित सुशासन की सरकार के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की मित्रों,आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती" सुशासन दिवस" के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ अपने जन घोषणा पत्र में किसानों से किये हुए वादे 2 साल का बकाया बोनस किसानों को देने जा रही है। मोदी जी ने जो कहा आज उसे पूरा किया और जिस मोदी की गारंटी पर भरोसा कर जनता प्रदेश में सुशासन की सरकार लेकर आई है।मित्रों उसे मोदी जी और प्रदेश के मुख्य मंत्री  विष्णुदेव साय वादे अनुसार दो वर्ष धान बोनस की राशि और महतारी वंदन योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं हेतु दो अनुपूरक बजट लेकर आए और अब किए वादे पूरे करने के लिए तैयार है।और आगे भी हमेशा गारंटी के साथ आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे । जायसवाल ने कहा की प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए आप सभी भाइयों और बहनों का आभार है । उन्होंने कहा की मैं मंच पर उपस्थित जिला प्रशासन से आग्रह करता हूं की आमजन की समस्या का त्वरित निराकरण,शासन की योजनाओं का समय रहते क्रियान्वयन और जिला प्रशासन स्तर की तमाम जिम्मेदारियों का पालन जनहितार्थ में करें ताकि केंद्र सहित राज्य की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सुशासन की सरकार का संकल्प पूरा हो सके। और आमजनता खुशहाल जीवन जिएं । मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की सोच थी की इस भारत देश का हर एक ग्राम सीधा मुख्य शहर और सड़क से जुड़े और उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की पहल से पूरे देश के पहुंच विहीन ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्ग और शहर से जोड़ दिया । भईया लाल ने कहा की उत्कृष्ट कवि, लेखक, विचारक, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन है। तत्पश्चात सभी की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक अंतर्गत बेंद्री ग्राम में सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित धान बोनस समारोह से प्रदेश के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को राशि 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रूपए के बकाया बोनस का वितरण 300 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से किया गया । साथ ही मुख्यमंत्री साय ने कहा की हमने सरकार बनते ही गरीबों को 18 लाख आवास देने का निर्णय लिया है और गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार सालाना सहित एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती और 5500 हजार मानक बोरा के हिसाब से 15 दिनों तक तेंदूपत्ता भी खरीदेंगे ।कोरिया जिले के 9716 किसानों को बकाया धान बोनस दो वर्षों का कुल राशि 1608.55 करोड़ मिला साथ ही जिसमे करीब 30 से अधिक किसानों ने कोरिया जिले अंतर्गत बैकुंठपुर के खरवत ग्राम में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया और स्थानीय विधायक भईया लाल राजवाड़े को धन्यवाद कहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें