Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: अलास्का कंप्यूटर कॉलेज में किया जा रहा है पीएम विश्वकर्मा योजना का संचालन

Admin Sun, Sep 22, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। भारत सरकार की महत्वकांछी योजनाओं में से एक पीएम विश्वकर्मा योजना का संचालन अलास्का शिक्षण एवं सेवा समिति के द्वारा संचालित अलास्का कंप्यूटर कॉलेज में प्रारंभ होने जा रहा है इसकी जानकारी संस्था के संचालक मो. फिरोज ने दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिवस पूर्व ही नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल नई दिल्ली के द्वारा संस्था के पंजीयन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसकी ट्रेनिग प्रोवाइडर एम पावर प्रगति प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली है। अतः अलास्का कंप्यूटर कॉलेज जिले का पहला ऐसी संस्था है जहां पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे 18 कोर्सेस में से राजमिस्त्री कोर्स का प्रशिक्षण कार्य कराया जाएगा। जिसमे प्रतिदिन हितग्राहियों को ₹500 स्टाइपेंड भी मिलेगा। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण लेने से नए औज़ारों और तकनीकों का पता चलेगा। एवं काम जल्दी पूरा होगा और समय की बचत भी होगी। ऐसे हितग्राही, जिन्होंने पूर्व में पीएम विश्वकर्मा योजना का फॉर्म भरा था और जिनके पास सर्टिफिकेट है, वे ही इस उपयोगी योजना का लाभ ले सकते हैं। कालेज प्रबंधन द्वारा उन हितग्राहियों को कॉल करके प्रशिक्षण कार्य की जानकारी दी जाएगी। योजना के लाभ विश्वकर्मा भाई - बहनों को ₹3 लाख तक बिना गारंटी ऋण, ₹15000 तक का टूल किट, स्किल अपग्रेडेशन के लिए ट्रेनिंग और ₹500 प्रतिदिन स्टाइपेंड,प्रशिक्षण कार्य पूर्ण होने के पश्चात नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र।

विज्ञापन

जरूरी खबरें