Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन : दसवीं में उत्कृष्ट अंक हेतु सकारात्मक सोच व अनुशासित अध्ययन जरूरी – शिप्रा तिवारी

Praveen Nishee Wed, Feb 4, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। वर्ष 2023–24 में माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल परीक्षा की प्रावीण्य सूची में दसवाँ स्थान प्राप्त करने वाली शिप्रा तिवारी ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ में वर्तमान में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

शिप्रा तिवारी ने छात्राओं को नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और आत्मकेंद्रित होकर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने परीक्षा ब्लूप्रिंट के अनुसार गत वर्षों के प्रश्नपत्रों के अभ्यास, स्वयं से शत-प्रतिशत अध्ययन तथा उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखने की सही पद्धति को विस्तार से समझाया। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान मोबाइल फोन, अनावश्यक चर्चाओं एवं नये प्रयोगों से दूर रहने तथा कठिन विषयों एवं पाठों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

उन्होंने सादा भोजन, पर्याप्त नींद और अच्छे स्वास्थ्य को भी सफलता के लिए आवश्यक बताया।

इस अवसर पर शिप्रा तिवारी के पिता दिव्यानंद तिवारी ने पालकों से अपील की कि वे छात्र-छात्राओं पर अनावश्यक दबाव न डालें और घर में पढ़ाई के अनुकूल वातावरण निर्मित करें।

विद्यालय की प्राचार्य अर्चना वैष्णव ने शिप्रा तिवारी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की सराहना करते हुए छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएँ दीं। नारायण तिवारी ने उत्तर पुस्तिका में लिखने की कला पर प्रकाश डाला तथा शिप्रा तिवारी को उनकी सफलता पर बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में टी. विजय गोपाल राव ने दिव्यानंद तिवारी एवं शिप्रा तिवारी का विद्यालय आकर छात्राओं का मार्गदर्शन करने हेतु आभार व्यक्त किया तथा शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें