Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: पीपीईएस एंट्री, कौशल प्रशिक्षण, सीएम घोषणा और गोधन न्याय योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Admin Fri, May 19, 2023

मनेंद्रगढ़/ कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री दुग्गा ने पीपीईएस सॉफ्टवेयर में कर्मचारियों की एंट्री, किसानों का आधार सीडिंग, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, महतारी जतन योजना और रीपा योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजना के क्रियान्वयन और उपलब्धि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। शासन की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति लाने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री जन चौपाल, पीजीएन पोर्टल में एंट्री, पीएम पोर्टल तथा जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के स्पष्ट निर्देश दिये। सभी विभाग आपसी समन्वय और सहभागिता के साथ कार्य करेंगे। श्री दुग्गा ने कहा कि शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी फील्ड विजिट कर योजनाओं की सतत निगरानी करेंगे।

समयसीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

       समीक्षा बैठक में डीएफओ  एलएन पटेल, प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, मनेंद्रगढ़ एसडीएम  अभिषेक कुमार, निगम आयुक्त चिरमिरी सुश्री लवीना पांडेय तथा अन्य जिलास्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें