Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

: कलेक्टर के हाथों सेवा निवृत्त प्रधान पाठक को सेवानिवृत्त तिथि के दिन ही समस्त भुगतान

Admin Thu, Feb 29, 2024

मनेन्द्रगढ़ /एमसीबी/ 29 फ़रवरी 2024 / कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के अभिनव पहल पर राजू प्रसाद गुप्ता प्रधान पाठक, शा.पू.मा.शा. इन्दरपुर वि.ख. खड़गवां को 29 फरवरी 2024 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप पेंशन अदायगी आदेश एवं सेवानिवृत्ति से संबंधित समस्त स्वत्वों का भुगतान सेवानिवृत्ति तिथि को कलेक्टर ने प्रदान करते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। राजू प्रसाद गुप्ता 24 फरवरी 1984 से सहायक शिक्षक के पद पर खड़गवां विकासखण्ड में कार्य करते हुए आज वे प्रधान पाठक के पद से 40 वर्ष 06 दिन की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बलविन्दर सिंह, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें