Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: बाजार में सर्वसुविधायुक्त पिंक टायलेट अतिशीघ्र बनवाने की मांग कलेक्टर से प्रबल स्त्री फाउण्डेशन ने किया

Admin Fri, Feb 23, 2024

[video width="848" height="478" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/02/VID-20240223-WA0409.mp4"][/video] मनेन्द्रगढ़ ।एमसीबी।  मुख्य बाजार में कामकाजी महिलाओं एवं बाजार में खरीदी करने आसपास के क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को सार्वजनिक शौचालय की अनुपलब्धता से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिससे उनके कामकाज एवं खरीददारी पर भी अधूरी रह जाती है। सार्वजनिक शौचालय मुख्य बाजार मार्ग में न होने से महिलाओं को काफी समय अपनी समस्याओं के साथ बाजार में समय व्यतीत करना पड़ता है। जिससे महिलाओं बीमारियों से ग्रसित हो रही है ,वर्तमान में जो भी सार्वजनिक शौचालय हैं, उनकी देखरेख एवं साफ-सफाई नहीं होने से उपयोग लायक नहीं हैं, जो महिलाएं मजबूरन गंदगी में इनका उपयोग कर रही हैं, वे बीमार हो रही हैं। प्रबल स्त्री फाउण्डेशन के अध्यक्ष डॉ. रश्मि सोनकर ने बताया कि  पूर्व में भी कई मर्तबा उच्चाधिकारियों को इस संबंध में पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था एवं पिंक टायलेट की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था किन्तु कोई सार्थक परिमाण नहीं निकला और समस्या पूर्ववत् आज भी बनी हुई है। इसलिये मनेन्द्रगढ़ बाजार में सर्वसुविधायुक्त पिंक टायलेट अतिशीघ्र बनवाने की मांग की है । ज्ञापन देने के लिए संस्था अध्यक्ष डॉ रश्मि सोनकर, सचिव प्रतिमा प्रसाद, व सदस्य नीलम सोनी, मधु केसरवानी, पूजा पटेल, आयशा अजिमा, मंमता नामदेव , अनामिका पटेल , रोशनी मिश्रा उपस्थित रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें