Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

: प्रबल स्त्री फाउंडेशन द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक प्याऊ की शुरुआत

Admin Fri, Apr 14, 2023

मनेन्द्रगढ़/ (मृत्युंजय सोनी) मनुष्य के शरीर में 70 प्रतिशत पानी है इसलिए पानी मनुष्य की बहुत जरूरी आवश्यकता है, लेकिन पानी साफ,स्वच्छ और पीने योग्य होना चाहिए प्रबल स्त्री फाउंडेशन द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक प्याउ की शुरुआत करते हुए संस्था अध्यक्ष डा.रश्मि सोनकर ने कहा कि गर्मी में पानी बहुत आवश्यक होता है और बैसाखी और संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगरवासियों के लिए गर्मी में थोड़ी सी राहत देने का प्रयास है हमारे संस्था के द्वारा किया जा रहा है । इस अवसर पर संस्था की सचिव प्रतिमा प्रसाद ने कहा कि पानी पिलाना बेहद पुण्य का काम है व हमारे सनातन संस्कृति की एक पहचान है। प्रबल स्त्री फाउंडेशन ने नगर के शीतला मंदिर, पीडब्ल्यूडी तिराहा, विवेकानंद चौक और फव्वारा चौक में शुद्ध पेयजल की प्याउ की शुरुआत की है । इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष डॉ रश्मि सोनकर, शीला सिंह, प्रतिमा प्रसाद, ममता नामदेव, नीलम सोनी, ज्योति मांझी, प्रीति, आरती तिवारी, पूजा पटेल, उमा सिंह,अधिवक्ता विजय प्रकाश पटेल,विवेक कुमार तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकार गंगा प्रसाद मिश्र, चंद्रशेखर पटेल, आकाश दुआ, रवि सिंह उपस्थित रहे । प्याऊ

विज्ञापन

जरूरी खबरें