Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: प्रबल स्त्री फाउंडेशन ने भव्य रुप से शहर के हृदय स्थल गांधी चौंक में पंच प्यारो के चरण पखार कर व पुष्प वर्षा के माध्यम से स्वागत सत्कार किया

Admin Sun, Jan 14, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। शहर में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को लेकर प्रात: प्रभात फेरी होती है और कल दिनांक 13 जनवरी को सिक्ख धर्म के सभी अनुयायियों ने नगर कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित हुआ और प्रति वर्ष की तरह शहर की चर्चित व समाज सेवी संस्था प्रबल स्त्री फाउंडेशन ने भव्य रुप से शहर के हृदय स्थल गांधी चौंक में पंच प्यारो के चरण पखार कर व पुष्प वर्षा के माध्यम से स्वागत सत्कार किया, संस्था की अध्यक्ष डॉ रश्मि सोनकर ने कहा कि हम सबका परम सौभाग्य है कि इस वर्ष भी हमें अवसर मिला कि हम सभी महिलाओं ने मिलकर स्वागत किया, ऐसे समाजिक आयोजन से परस्पर आपसी भाईचारा व स्नेह की भावना बढ़ती है, सिक्ख धर्म के सेवाभाव से वे व्यक्तिगत रुप से प्रभावित हैं, देश की रक्षा व धर्म की रक्षा में आज भी सबसे आगे सिक्ख समाज ही रहा है, जहां बचपन से बच्चों को सेवाभाव की बीज बोया जाता है   युवाओं व बच्चों के द्वारा उनकी युद्ध कौशल की कला गतका का प्रदर्शन ने शहर के लोगों का ध्यानाकर्षण किया, स्वागत के कार्यक्रम में प्रबल स्त्री फाउंडेशन की सभी सदस्य गण उपस्थित रहे व बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें