Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: संबोधन संगीत विद्यालय की प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न

Admin Mon, Jul 10, 2023

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। साहित्य कला पर्यावरण एवं सामाजिक उत्थान हेतु  विगत 5 दशकों की संस्था संबोधन साहित्य कला विकास संस्थान मनेंद्रगढ़ द्वारा संचालित संबोधन संगीत विद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न हुई. जिसमें प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद द्वारा रायगढ़ के संगीत विशारद परीक्षक उग्रसेन पटेल एवं संबोधन संगीत विद्यालय के केंद्राध्यक्ष सरदार  हरमहेंद्र सिंह द्वारा संगीत प्रवेशिका से लेकर प्रभाकर तक के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न कराई गई. इस परीक्षा में स्वाध्यायी एवं विद्यालयीन  शास्त्रीय संगीत के साधक छात्रों ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसमें गायन वादन एवं तार यंत्र के छात्रों ने सहभागिता की प्रायोगिक परीक्षा में संगीत शिक्षक नितेश पोद्दार ने प्रायोगिक परीक्षा में छात्रों को तबला वादन के साथ सहयोग किया वही विशेष रूप से केंद्रीय विद्यालय के होनहार संगीत छात्र शुभम गुप्ता ने अपने विशिष्ट तबला वादन से छात्रों को तबला वादन के गुर सिखाए. स्मरणीय है कि इस परीक्षा केंद्र द्वारा अब तक हजारों संगीत साधकों को संगीत की प्रमाणित उपाधि दी जा चुकी है जिसमें से कई संगीतज्ञ अलग-अलग विद्यालयों में संगीत शिक्षक नियुक्त होकर  संगीत की शिक्षा दे रहे हैं,  वही देश विदेश में अपने तबला वादन  से अपनी पहचान बनाने वाले  सुप्रसिद्ध तबला वादक प्रदीप्तो लाहिरी भी इसी संस्था से अपनी संगीत  परीक्षा पास किया है. संबोधन संगीत परीक्षा के तीस वर्ष के तीसवें आयोजन अवसर पर संबोधन संस्था के संस्थापक सदस्य वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल की निदेशक श्रीमती पूनम सिंह की विशिष्ट उपस्थिति ने प्रायोगिक परीक्षा सम्पन हुआ ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें