Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़, विदाई समारोह का भव्य आयोजन : प्रशंसा यादव को Miss Farewell 2025-26 तथा अमित अग्रवाल को Mr. Farewell 2025-26 चुना गया

Praveen Nishee Fri, Feb 13, 2026

मनेन्द्रगढ़। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ में कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 के छात्रों के सम्मान में “Farewell 2025-2026” का गरिमामय एवं भावनात्मक आयोजन किया गया। कार्यक्रम हर्ष, उत्साह और यादगार पलों से परिपूर्ण रहा।

कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भावपूर्ण भाषण तथा रोचक गतिविधियाँ प्रस्तुत कर अपने सीनियर्स को विशेष विदाई दी। उनकी प्रस्तुतियों में आदर, स्नेह और कृतज्ञता की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान सीनियर्स की विद्यालयीन यात्रा, उनकी उपलब्धियों, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास को भी सराहा गया।

समारोह का मुख्य आकर्षण Miss Farewell और Mr. Farewell 2025-26 की घोषणा रही। आकर्षक व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुति के आधार पर प्रशंसा यादव को Miss Farewell 2025-26 तथा अमित अग्रवाल को Mr. Farewell 2025-26 चुना गया। दोनों विजेताओं ने अपनी प्रतिभा और शालीनता से सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के अंत में पूरे विद्यालय परिवार ने बैच 2026 को उज्ज्वल भविष्य, सफलता और खुशियों के लिए शुभकामनाएँ दीं। भावुक माहौल के बीच सीनियर्स को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें