Advertisment

23rd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: पोषण माह व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भव्य कार्यक्रम संपन्न

Admin Fri, Sep 22, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। शहरी सेक्टर में पोषण माह  व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल रही, व वार्ड पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार, श्रीमती गौरी  केरकेट्टा, श्रीमती बबीता कौर उपस्थित रही । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से हुई इसके पश्चात जिले के नवनियुक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार खाटी के द्वारा मुख्य अतिथि व समस्य पार्षदों का पुष्प कुछ द्वारा स्वागत किया गया, कार्यक्रम की अगली कड़ी में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती शिल्पा अग्रवाल द्वारा उपस्थित अतिथियों व हितग्राहियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि 1 से 30 सितंबर के मध्य पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मनेन्द्रगढ़ शहरी सेक्टर के सभी 34 आंगनबाड़ी केदो में प्रतिदिन गतिविधियों की जा रही है, इसी क्रम में आज 3 से 4 माह की 6 गर्भवतियों की गोद भराई , वह तीन से 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया गया, इसका मुख्य उद्देश्य कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ राज्य के संकल्प को पूर्ण करना है इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ वह बेटी पढ़ाओ को संदेश भी दिया गया, कार्यक्रम के अगले चरण में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार खाटी के द्वारा बेटियों व महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई, पास्को एक्ट के बारे में बताया गया , श्री खाटी के द्वारा बताया गया कि हमारे विभाग की आईसीपीएस संस्था बेटियों व महिलाओं के लिए ही काम करती है, कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा पटेल के द्वारा गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान देने व शिशुवती माता को बच्चों के उचित पोषण व संतुलित आहार देने का अनुरोध किया गया क्योंकि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य इन्हीं पर हमारा देश निर्भर है, कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त कार्यकर्ताओ और सहायिकाओं का विशेष योगदान रहा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें