Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

मनेंद्रगढ़ में : प्रेसिडेंट कप ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ

Praveen Nishee Thu, May 29, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिला मुख्यालय स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित प्रेसिडेंट कप ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा यादव ने की। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा तथा सहायक रेल मंडल अभियंता अजय कुमार गुप्ता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, अनिल केशरवानी, राहुल सिंह, रामचरित द्विवेदी,छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के पंकज जैन, संजीव ताम्रकार, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव, रोहित वर्मा, नीरज अग्रवाल, रिशु अग्रवाल, विनीत जायसवाल, रामधुन जायसवाल,श्रीमती जयाकर,पार्षद श्रीमती नीलू जायसवाल श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा श्रीमती कृतिका रवि जैन श्रीमती उर्मिला जायसवाल, श्रीमती माया सोनकर, हसीना बेगम कुरैशी जमील शाह मो. सईद, मो. इमरान खान सपन महतो ओमप्रकाश जायसवाल श्रीमती सुशीला सिंह, रुकमणि खोबरागढ़े, लराजेश खोबरागढ़े आदि शामिल रहे।

इस टूर्नामेंट का आयोजन नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ एवं रेलवे इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से आई टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

उद्घाटन दिवस के मुख्य आकर्षण:

टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए:

बिलासपुर बनाम खैरागढ़: खैरागढ़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर को 2-1 से हराया।

होशंगाबाद बनाम बिजुरी: बिजुरी ने सशक्त खेल का प्रदर्शन कर होशंगाबाद को 2-0 से शिकस्त दी।

दूसरे दिन का रोमांच:

दूसरे दिन के मैचों में भी उत्साह चरम पर रहा—

बैतूल बनाम रायगढ़: रायगढ़ ने दमदार प्रदर्शन के दम पर बैतूल को हराया।

धमतरी बनाम चरचा: चरचा ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए धमतरी को पराजित किया।

मुख्य अतिथि श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि खेल युवा शक्ति को दिशा देने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को मंच मिलता है और समाज में स्वास्थ्य एवं अनुशासन का संदेश प्रसारित होता है।

कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देती रहेगी ताकि स्थानीय युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।"

खेल प्रेमियों का उत्साह:

रेलवे मैदान में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति, तालियों की गूंज और खिलाड़ियों के जोश ने टूर्नामेंट को उत्सव का रूप दे दिया है। खेल प्रेमियों का उत्साह और समर्थन टूर्नामेंट की सफलता का प्रतीक बन गया है.

आयोजन को सफल बनाने में पूर्व पार्षद मो. अजमुद्दीन अंसारी, राजेश सिंह,योगेश श्रीवास्तव शेष गिरि राव, बी एन डेविड, सुनील टप्पो, कुमार परवींन, अनिल कचेर, लोकेश्वर राव, पवन सोनवानी, भूपेंद्र भंडारकर तुषार दास मनोज कुमार नितेश आयुष सिंह नागेश्वर राव सुनील कुमार त्रिनाथ दास सुनील श्रीवास्तव लीलाधर संतोष बहरा समेत समस्त सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा. टूर्नामेंट में मैच रेफरी कमिश्नर के रूप में वी अनिल, पवन सोनवानी, नागेश्वर राव, सुनील कुमार,आयुष सिंह ने महिती भूमिका का निर्वहन किया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें