Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने वालों को : प्राचार्य ने किया सम्मानित

Praveen Nishee Fri, Jul 18, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय स्कूल पिपरिया के प्राचार्य डॉ. विनोद पांडेय की नेतृत्व स्काउट एवं इको क्लब के छात्र-छात्राओं द्वारा जन जागरूकता अभियान व सड़क सुरक्षा के अंतर्गत विद्यालय के छात्र गांधीवादी तरीके से कुर्ता पहनकर तथा छात्राएं टोपी पहनकर हाथों में तख्ती लिए रैली निकाल कर हेलमेट लगाए जान बचाए, हमारी सुरक्षा करें, अपनी व अपने परिवार को सुरक्षित रखें जैसे नारे लगाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पहुंचे तथा जो चालक हेलमेट लगाकर गाड़ी चला रहे थे उन्हें पुष्पगुच्छ व पेन देकर प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया व बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चला रहे थे उन्हें यातायात नियम की जानकारी दी व हेलमेट लगाने का आग्रह किया

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया द्वारा लगातार 5 वर्षों से सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर व बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुए, यह कार्यक्रम किया जाता है इस कार्यक्रम में डॉ विनोद पांडेय प्राचार्य के अलावा उषा किरण सिंह,

जरीना परवीन,संगीता तिवारी, अबुल कमर, शर्मिष्ठा दत्ता, कमरुद्दीन अंसारी, कल्पना वर्मा, मेरी कलारा बेक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें