Advertisment

12th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

शंकरगढ़ प्राथमिक शाला : प्रधान पाठक श्रीमती मीना जायसवाल को शिक्षक दिवस पर मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार

Praveen Nishee Wed, Aug 27, 2025

मनेद्रगढ़। एमसीबी । कोरोना काल में भी , अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूली बच्चों के प्रति समर्पण भाव से दायित्व निर्वहन एवं प्राथमिक शिक्षा में योग , प्राणायाम नवीन नवाचारों के सफल क्रियान्वयन के लिए (-"मोहल्ला क्लास "; "अंगना में शिक्षा -) प्राथमिक शाला शंकरगढ़ की शिक्षिका (प्रधान पाठिका) को वर्ष 2025 का राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पतंजलि योग समिति एवं विविध साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय घुटरा ग्राम पंचायत निवासी मीना जायसवाल को पूर्व में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण, के तहत शिक्षा दूत पुरस्कार, अरविंदो सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान, महिला सशक्तिकरण सम्मान, कबाड़ से जुगाड़ जैसे दर्जनों सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वर्ष 2006 की नियुक्ति के पश्चात शिक्षिका मीना ने योग एवं प्राणायाम का विधिवत प्रशिक्षण लेकर स्कूली बच्चों को योग से भी परिचित करा रही हैं। प्राथमिक स्तर के स्कूली बच्चों के मनोविज्ञान के अनुसार बाल गीत अभिनय से अध्यापन एवं बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन के लिए समर्पित शिक्षिका मीना जायसवाल , बच्चों को अपने स्वयं के व्यय से शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराती हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी , जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ कार्यशाला, में सम्मान,सहित घुटरा ग्राम पंचायत की निवासी मीना जायसवाल को सह रतन वॉरियर शिक्षक सम्मान एवं शिक्षा कला एवं साहित्य अकादमी कोरिया द्वारा शिक्षक सम्मान, राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक रत्न सम्मान आदि प्राप्त हो चुके हैं। शिक्षा में निष्ठा, विद्यालयों के नियमों के पालन, विद्यालय की टीम भावना एवं विद्यालय की छवि को राज्य स्तर पर पहुंचाने के लिए , शिक्षाविद एवं हिंदी साहित्य भारती के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय ने शिक्षिका की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें