Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगर पालिकाओं के आम/उप निर्वाचन 2024-25 हेतु निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण किये जाने का कार्यक्रम जारी

Admin Wed, Oct 16, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगर पालिकाओं के आम/उप निर्वाचन 2024-25 हेतु निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण किये जाने का कार्यक्रम जारी किया गया है। वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। नगरपालिकाओं हेतु प्रारंभिक निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 16 अक्टूबर 2024 एवं त्रिस्तरीय पंचायत हेतु प्रारंभिक निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 24 अक्टबर 2024 को निर्धारित है।निर्वाचक नामावली कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी  कलेक्टर डी राहुल वेकेंट ने कहा कि जिले में 6 नगर पालिकाओं में 122 वार्ड है जिसमे 169 मतदान केंद्र है इसमे निर्वाचन नामावली का जो दावा आपत्ति का दिनांक है वह आज से लेकर 23 अक्टूबर तक ही प्राप्त की जायेगी । उसके निराकरण का दिनांक है वह 24 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक ही किया जायेगा । वही पंचायत चुनाव को लेकर जानकारी दी गई कि जिसमे बताया गया कि जिले में 199 ग्राम पंचायत है जिसमे एक कम हो गया जनकपुर, जहा पंचायत चुनाव में दावा आपत्ति 24 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक प्राप्त की जायेगी तथा उनका निराकरण 30 अक्टूबर से लेकर 4 नवम्बर तक किया जायेगा । वही अंतिम प्रकाशन निर्वाचन नामावली का 29 नवम्बर को किया जायेगा जिसको लेकर प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें